ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

सेना को बड़ी सफलता: उरी में LOC के पास एक पाकिस्तानी आतंकी ढेर, घुसपैठ की फिराक में हैं दहशतगर्द

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंण रेखा पर निगरानी कर रहे जवानों ने मंगलवार को घुसपैठ की एक और कोशिश नाकाम कर दिया और इस दौरान मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया तथा एक को जख्मी हालत में गिरफ्तार कर लिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान चार सैनिक भी घायल हुए हैं। जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी), 15 कोर इस घटना के बारे में अपराह्न एक बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और मीडियाकर्मियों को विस्तृत जानकारी देंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सैनिकों ने उरी सेक्टर में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से आतंकवादियों के एक समूह को भारतीय सीमा में घुसते हुए देखा। सूत्रों के मुताबिक सतकर् भारतीय सैनिकों ने घुसपैठियों को चुनौती दी, तो आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सूत्रों ने बताया कि सैनिकों ने भी जवाबी कारर्वाई की। इस दौरान एक आतंकवादी मारा गया तथा दूसरे को सैनिकों ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान चार सैनिक भी घायल हुए हैं। उल्लेखनीय है कि 18-19 सितंबर की दरम्यानी रात के बाद से पीओके से घुसपैठ की यह तीसरी कोशिश है।

Related Articles

Back to top button