ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
खेल

हैरी केन ने वायने रूनी का गोल रिकॉर्ड तोड़ा….

इंग्लैंड के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने यूरो क्वालीफायर मुकाबले में इटली के खिलाफ एक खास रिकॉर्ड बनाया। इंग्लैंड ने इटली को 2-1 से हरा दिया। इंग्लैंड के लिए हैरी केन ने 44वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल किया और वह राष्ट्रीय टीम के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले फुटबालर बन गए। केन ने इंग्लैंड के लिए 54वां गोल किया और वेन रूनी (53 गोल, 119 मैच) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

केन ने राष्ट्रीय टीम के लिए 81 मैच खेले हैं। उनके अलावा डेक्लेन राइस (13वां मिनट) ने इंग्लैंड के लिए मैच में पहला गोल किया। वहीं, इटली के लिए मैटिओ रेटेगुई (56वां मिनट) ही एकमात्र गोल करने में सफल रहे। रूनी इंग्लैंड के लिए 2013 से 2018 तक खेले थे जबकि केन ने इंग्लैंड के लिए पदार्पण 2015 में किया था।

 

Related Articles

Back to top button