ब्रेकिंग
Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा... Rajgarh Car Accident News: राजगढ़ में भीषण सड़क हादसा! अनियंत्रित स्विफ्ट कार तालाब में गिरी, 5 लोगो... Gen-Z के ऐतिहासिक आंदोलन के सामने झुकी सरकार, 10 साल की सजा और 10 करोड़ जुर्माने के बाद भी नहीं माने... शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, जंतर-मंतर पर ढोल-नगाड़ों संग जश्न; सीजेपी ने बताया 'लोकतं... अड़ियल रवैया पड़ा भारी! पेपर लीक बवाल के 36 दिन बाद क्यों हुआ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? समझें 5 ब... 'झुकती है दुनिया...': धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर Gen-Z का जश्न, अभिजीत दीपके ने... Jantar Mantar NEET Protest: जंतर-मंतर पर भयंकर बवाल! 130 पुलिसकर्मी और 65 छात्र घायल, 15 FIR दर्ज; 3... Bihar Bandh Patna Clash: पटना के डाकबंगला चौराहे पर पुलिस और छात्रों में झड़प; पथराव व लाठीचार्ज के ... NEET Paper Leak Movement: देशव्यापी हुआ नीट विरोध आंदोलन! दिल्ली, बिहार और उत्तराखंड में पुलिस-छात्र... Education Minister Resignation Update: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र...
खेल

टीमों के लिए बड़ा खतरा साबित होगा ये नया कप्तान

IPL 2023: आईपीएल की शुरुआत 31 मार्च से होगी. इसके पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने सामने होंगी. गुजरात ने अपने पहले ही आईपीएल सीजन में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी. ऐसे में इस बार भी हार्दिक पांड्या की टीम के हौसले बुलंद होंगे. टीम इस बार भी आईपीएल ट्रॉफी जीतने के पक्के इरादे से टूर्नामेंट खेलेगी.

नया कप्तान बनेगा टीमों के लिए खतरा!

गुजरात टाइटंस को अपने पहले ही सीजन में ट्रॉफी दिलाने वाले कप्तान हार्दिक पांड्या इस बार भी उसी अंदाज में दिखाई दे सकते हैं. पांड्या मैदान पर अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं लेकिन वह अपने इसी शांत स्वभाव से विपक्षी टीमों को हराना भी जानते हैं. उनकी कप्तानी में पिछले सीजन में गुजरात ने दमदार प्रदर्शन किया था और ट्रॉफी अपने नाम की थी.

मैच जिताने में है महारथ हासिल 

बात करें हार्दिक पांड्या कि तो उन्होंने मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए टीम को कई मैच जिताए हैं. उनके बल्लेबाजी करने कला बेहद ही शानदार है. पांड्या कुछ ही गेंदों में रनों का बड़ा फासला पूरा कर देते हैं. ऐसे में इस आईपीएल सीजन में वह गुजरात के लिए कप्तान के साथ साथ एक बेहतरीन ऑलराउंडर की भूमिका भी निभाते नजर आएंगे.

ऐसा रहा 2022 में टीम का प्रदर्शन 

2022 आईपीएल पूरी तरह से गुजरात टाइटंस के नाम रहा. टूर्नामेंट में खेले गए 14 मैचों में टीम ने 10 मैचों में जीत हासिल की थी. आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने वाली गुजरात पहली टीम भी बनी थी. फाइनल में टीम ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था. बतौर कप्तान हार्दिक पांड्या का भी यह पहले ही खिताब था.

 

Related Articles

Back to top button