ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
राज्य

पटना समेत बिहार के 26 जिलों में बारिश का अलर्ट; गिरेगा तापमान

राजधानी समेत प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव के आसार है। पिछले हफ्ते भारी बारिश, ओलावृष्टि, आंधी-तूफान से कहर के बाद एक बार फिर मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना जारी की गई है।

पटना के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, एक निम्न दबाव का क्षेत्र जो द्रोणिका के रूप में अवस्थित है, वह उत्तर पूर्व राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार से होकर मेघालय तक होकर गुजर रहा है।  इनके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान पटना समेत प्रदेश के 26 जिलों के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन, बिजली गिरने के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा का पूर्वानुमान है।

इस दौरान सतही हवा की गति 10-15 किमी प्रतिघंटा रहने के आसार है। सोमवार तक मौसम का मिजाज इसी प्रकार बने रहने का पूर्वानुमान है। इन सभी मौसमी प्रभावों को देखते हुए मौसम विज्ञानियों ने येलो अलर्ट की चेतावनी दी है। मौसम में आए बदलाव के कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट आने से गर्मी का प्रभाव कम होगा। लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

शनिवार को 37.6 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, पटना के अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि के साथ 34.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। खगड़िया, भागलपुर, बांका, सबौर, कटिहार, पूर्णिया, वाल्मीकि नगर, वैशाली को छोड़ शेष शहरों के अधिकतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई।

इन शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि 

पटना में 0.2 डिग्री, गया में 2.6 डिग्री, औरंगाबाद में 3.5 डिग्री, डेहरी में तीन डिग्री, नवादा में 2.8 डिग्री, जमुई में 2.1 डिग्री, बेगूसराय में 2.7 डिग्री, छपरा में 5.2 डिग्री, सुपौल में 0.2 डिग्री, दरभंगा में 0.8 डिग्री, अररिया में 0.2 डिग्री, शेखपुरा में 0.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

 

Related Articles

Back to top button