ब्रेकिंग
राजमुंदरी सामूहिक आत्महत्या मामला: सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप, मां-... महाराष्ट्र कार्य संचालन नियम 2026 संशोधित: CM किसी भी विभाग से मंगा सकेंगे फाइलें, मुख्य सचिव को भी ... पानीपत के सिविल अस्पताल में सीटी स्कैन कक्ष में बीमार महिला से छेड़छाड़, पीजीआई में मौत हरिद्वार कांवड़ मेले में डीजे के शोर से भारी ध्वनि प्रदूषण, तीर्थनगरी छोड़ भागे पक्षी अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी केस: ट्रस्ट को सौंपी गई SIT की अंतिम रिपोर्ट, पूर्व ट्रस्टी के दो करीबिय... आजम खान के 10 ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई: जौहर ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस... देश में मॉनसून का विकराल रूप: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन से कई राज्यों में भारी बारिश, IMD का अ... सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात...
देश

महाराष्ट्र में कोरोना से 3 लोगों की मौत, 343 नए केस, एच3एन2 का भी बढ़ा खतरा 

मुंबई। एक बार फिर महाराष्ट्र में कोरोना और इंफ्लूएंजा का डबल अटैक शुरू है. आलम यह है कि राज्य में शुक्रवार को कोरोना से 3 मरीजों की मौत हो गई. इसके अलावा 343 नए केस सामने आए हैं. जबकि एक दिन पहले यानी गुरुवार को 198 केस सामने आए थे. इस वक्त कोरोना के 1763 ऐक्टिव कोविड केस हैं. सबसे ज्यादा कोविड के केस पुणे में हैं. पुणे के बाद मुंबई और ठाणे का नंबर है. कोरोना के साथ-साथ इन्फ्लूएंजा का संक्रमण भी तेजी से बढ़ रहा है. गुरुवार को ठाणे में एच3एन2 से एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी. ठाण में जिस बुजुर्ग की मौत हुई उन्हें कोरोना और इंफ्लूएजा दोनों का संक्रमण हुआ था. ठाणे में एच3एन2 से यह पहली मौत थी और हाल ही में यहां कोरोना से तीन मौतें हो चुकी हैं. महाराष्ट्र में 1 जनवरी 2023 से 20 मार्च 2023 तक एच3एन2 के 217 और एच1एन1 के 407 केस सामने आ चुके हैं. महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिविटी रेट इस वक्त 8.32 फीसदी है. हफ्ते भर पहले महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से कम था. लेकिन पिछले एक हफ्ते में कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है.

Related Articles

Back to top button