ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
राजस्थान

कम नहीं हो रही कांग्रेस की मुसीबत, सत्याग्रह पर बैठे कार्यकर्ताओं पर बर्र के झुंड ने किया हमला

राहुल गांधी की सांसदी खत्म करने के विरोध में रविवार को सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं पर बर्र के झुंड ने हमला बोल दिया। इस दौरान कई को बर्र ने काट भी लिया।

सत्ता की दौड़ में कांग्रेस पार्टी अपनी तरफ से पूरा जोर लगा रही है। पार्टी अपने प्रयासों में कोई कमी नहीं छोड़ रही फिर भी पार्टी का संघर्ष है कि कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। अब सत्याग्रह पर बैठे कार्यकर्ताओं पर बर्र के झुंड ने हमला बोल दिया।

बता दें कि राहुल गांधी को लोकसभा सदस्यता के अयोग्य ठहराकर उनकी सांसदी खत्म करने के विरोध में रविवार को कांग्रेस पार्टी ने संकल्प सत्याग्रह कर विरोध जताया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गांधी पार्क में सत्याग्रह का आयोजन हुआ। इस दौरान तमाम कार्यकर्ता सत्याग्रह में भाग लेने के लिए गांधी पार्क में उपस्थित हुए। इस दौरान कार्यकर्ता नारेबाजी कर ही रहे थे कि अचानक ही कार्यकर्ताओं में भगदड़ मच गई। असल में सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बर्र के झुंड ने हमला कर दिया। इसके चलते लोगों में भगदड़ मच गई। बर्र के हमले से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे थे।

पेड़ पर लगा बर्र का छत्ता टूटा

दरअसल राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने के विरोध में बीकानेर में आज कांग्रेस कार्यकर्ता स्थानीय गांधी पार्क में सत्याग्रह पर बैठे थे। इसी दौरान पास ही पेड़ पर लगा बर्र का छत्ता टूट गया और बर्र ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया, जिससे वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान बर्रों ने कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को काट लिया। जिससे चलते कई लोग दर्द से कराहते दिखें। अचानक हुए इस हमले के चलते कांग्रेस कार्यकर्ता ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी को वहां से बड़ी मुश्किल से निकाल कर सुरक्षित स्थान पर ले गए।

 

Related Articles

Back to top button