ब्रेकिंग
दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य?
देश

दिल्ली-NCR की हवा में हुआ ​कुछ सुधार, ये है आज की स्थिति

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में बुधवार को सुबह थोड़ा सुधार आया और यह ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई। इससे पहले दो दिनों तक वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही थी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर 158 दर्ज किया गया।

एक्यूआई सुबह सात बजकर 45 मिनट पर 175 था। एक्यूआई 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान प्रणाली (सफर) ने मंगलवार को बताया कि शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह नौ बजकर 42 मिनट पर 254 था।

दिल्ली में बुधवार को सुबह न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से पांच डिग्री अधिक 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सापेक्षिक आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 88 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों ने बुधवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 16.2 डिग्री सेल्सियस तथा 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हवा की धीमी गति के कारण प्रदूषण का स्तर मंगलवार को बढ़ गया। हालांकि, अगले 48 घंटों में बारिश पर हालात निर्भर होंगे। शहर में कुल वायु गुणवत्ता सूचकांक मंगलवार शाम को चार बजे तक 270 दर्ज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button