ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें पीएम मोदी ने मैसूर में किया 'विवेक स्मारक' का उद्घाटन: बोले- "भारतीय युवाओं के सामर्थ्य से तेजी से ब... तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले— "परिसीमन से तमिल जनता की राजनीतिक ताकत छीन... वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने क... NSA अजीत डोभाल 'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026' से सम्मानित, अमित शाह बोले- "सुरक्षा इतिहास म... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी पटियाला में राजा वड़िंग के कार्यक्रम में भारी हंगामा, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'चन्नी जिंदाबाद' के नार... उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म की FIR: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, B... उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में कथित अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' में गरजे अरविंद केजरीवाल, केंद्र सरकार के सामने रखीं 3 प्रमुख मांगें
धार्मिक

चैत्र नवरात्रि पर घर लाएं ये खास चीज़, किस्मत चमकते नहीं लगेगी देर

22 मार्च दिन बुधवार से चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व आरंभ हो चुका है यह त्योहार हिंदूओं के लिए बेहद ही खास माना जाता है। इस पर्व को देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है जो कि पूरे नौ दिनों तक चलता है नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग अलग रूपों की विधिवत पूजा की जाती है और उपवास भी रखा जाता है चैत्र मास में पड़ने के कारण इसे चैत्र नवरात्रि नाम से जाना जाता है।

इस बार नवरात्रि जहां 22 मार्च से श्ुारू हो चुकी है तो इसका समापन 30 मार्च को होगा। ऐसे में हर कोई मां भगवती की भक्ति में लीन है और उन्हें प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय कर रहे है अगर आप भी माता रानी का आशीर्वाद और सुख समृद्धि प्राप्ति की इच्छा रखते है तो नवरात्रि के शुभ दिनों में फेंगशुई के चीनी सिक्कों को घर में लगाकर उचित दिशा और स्थान पर लगाएं मान्यता है कि ऐसा करने से माता रानी की कृपा बरसती है और भक्तों की किस्मत चमक जाती है, तो आज हम आपको इसी के बारे में बता रहे है।

चीनी वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर नवरात्रि के शुभ दिनों में चीनी फेंगशुई सिक्कों को घर में लाया जाए तो इससे घर की नकारात्मकता दूर हो जाती है और संकारात्मकता का संचार होने लगता है। साथ ही अगर इन सिक्कों को पर्स में रख लिया जाए तो हमेशा ही पर्स पैसों से भरा रहता है और धन की कमी नहीं होती है। अगर आपको किसी परेशानी या समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो ऐसे में आप इससे छुटकारा पाने के लिए चीनी सिक्कों को अपने पास रखें इससे लाभ जरूर मिलेगा।

नवरात्रि के दिनों में चीनी सिक्कों को घर लाकर इसे घर के प्रवेश दवार पर लटकाए। मान्यता है कि ऐसा करने से शुभता बढ़ती है और नकारात्मकता दूर हो जाती है। जिससे परिवार में हमेखा ही सुख समृद्धि और शांति का वास होता है। इसे घर में लटकाने से दरिद्रता का भी नाश होता है। अगर आपको लंबे वक्त से कर्ज की समस्याओं ने घेर रखा है तो ऐसे में नवरात्रि के दिनों में लाल धागे में तीन चीनी सिक्को को बांधकर घर में लटका दें। इस उपाय को करने से कर्ज से जल्द छुटकारा मिल जाता है और धन आने के मार्ग बढ़ते है।

Related Articles

Back to top button