ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें पीएम मोदी ने मैसूर में किया 'विवेक स्मारक' का उद्घाटन: बोले- "भारतीय युवाओं के सामर्थ्य से तेजी से ब... तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले— "परिसीमन से तमिल जनता की राजनीतिक ताकत छीन... वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने क... NSA अजीत डोभाल 'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026' से सम्मानित, अमित शाह बोले- "सुरक्षा इतिहास म... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी पटियाला में राजा वड़िंग के कार्यक्रम में भारी हंगामा, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'चन्नी जिंदाबाद' के नार... उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म की FIR: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, B... उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में कथित अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' में गरजे अरविंद केजरीवाल, केंद्र सरकार के सामने रखीं 3 प्रमुख मांगें
मनोरंजन

आरआरआर’ समेत राम चरण की ये फिल्मों अब ओटीटी पर कर रही बवाल

साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म आरआरआर दुनियाभर में चर्चा बटोर रही है। पैन इंडिया स्टार बन चुके राम चरण दिग्गज एक्टर चिरंजीवी के बेटे हैं, लेकिन आगे बढ़ने के लिए उन्होंने कभी भी अपने पिता के नाम का इस्तेमाल नहीं किया। एक्टर ने साउथ में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिनके हिंदी डब को भी खूब सराहना मिली। इन फिल्मों ने राम चरण को तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री का सुपरस्टार बना दिया।

राम चरण 27 मार्च को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर आइए जानते हैं एक्टर की ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में, जो उनके करियर की शानदार फिल्मों की लिस्ट में शामिल है और अब ओटीटी पर भी उपलब्ध है।

चिरुथा 

राम चरण ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म चिरुथा के साथ की थी। इस फिल्म में फीमेल लीड में नेहा शर्मा थीं। फिल्म को पुरी जगन्नाथ ने डायरेक्ट किया था। साल 2021 तक, चिरुथा के पास किसी डेब्यू एक्टर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग तेलुगु फिल्म होने का भी रिकॉर्ड था।

मगधीरा 

मगधीरा दिग्गज डायरेक्टर एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म है। साल 2009 में आई मगधीरा सबसे महंगी तेलुगु फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। फिल्म ने कई सारे अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए। इनमें बेस्ट कोरियोग्राफी और बेस्ट स्पेशल इफेक्ट के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी शामिल है। इसके अलावा मगधीरा ने 6 फिल्म फेयर अवॉर्ड और 9 नंदी अवॉर्ड भी अपने नाम किए। मगधीरा ने सिनेमाघरों में 1000 दिनों तक टिके रहने का रिकॉर्ड भी बनाया। मगधीरा से पहले ये रिकॉर्ड साउथ फिल्म चंद्रमुखी के नाम था, जिसमें रजनीकांत ने लीड रोल निभाया था।

रंगस्थलम 

पीरियड एक्शन ड्रामा रंगस्थलम में राम चरण ने एक ऐसे इंसान का किरदार निभाया था, जिसे सुनाई नहीं देता, लेकिन वो इसे अपनी कमजोरी नहीं बनने देता। फिल्म में राम चरण के साथ सामंथा रुथ प्रभु फीमेल लीड में थीं। रंगस्थलम हाईएस्ट ग्रॉसिंग तेलुगु फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। साल 2018 में आई इस फिल्म ने बेस्ट ऑडियोग्राफी के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता था।

नायक 

राम चरण, काजल अग्रवाल और अमाला पॉल स्टारर नायक एक एक्शन कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। 2013 में आई नायक साल की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में शुमार थी। इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

ध्रुव 

राम चरण की ध्रुव तमिल फिल्म थानी ओरुवन की रीमेक है। फिल्म में एक्टर ने IPS अधिकारी ध्रुव का किरदार निभाया था, जो वैज्ञानिक सिद्धार्थ अभिमन्यु को गिरफ्तार करना चाहता है, क्योंकि वो पैसों के लिए अवैध काम कर रहा है। ध्रुव में राम चरण के अपोजिट रकुल प्रीत सिंह हैं। फिल्म को जी5 पर देखा जा सकता है।

गोविन्दुडु एंडरिवडेले

राम चरण और काजल अग्रवाल स्टारर गोविन्दुडु एंडरिवडेले एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है। साल 2014 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस दी थी। गोविन्दुडु एंडरिवडेले प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

 

Related Articles

Back to top button