ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
विदेश

स्कूल में गोलीबारी पर बोलते-बोलते मजाक कर फंसे अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन अपने एक बयान को लेकर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल अमेरिका के नैशविले में एक स्कूल में हुई गोलीबारी में तीन बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई है। इसे लेकर राष्ट्रपति बाइडन ने बयान जारी कर घटना पर दुख जताया। हालांकि बयान जारी करने से पहले राष्ट्रपति कुछ ऐसा कर गए, जिसे लेकर उनकी आलोचना हो रही है।

मजाक कर फंसे बाइडन

नैशविले स्कूल में गोलीबारी की घटना पर बोलने से पहले जो बाइडन अचानक से मजाक करने लगे और उन्होंने कहा कि ‘मेरा नाम जो बाइडन है, मैं डॉ. जिल बाइडन का पति हूं। मैं जेनी की चॉकलेट चिप्स वाली आइसक्रीम खाता हूं। मुझे लगा यहां आइसक्रीम मिलेगी, इसलिए मैं यहां आया। खैर मेरे पास पूरा रेफ्रिजरेटर भरकर आइसक्रीम है। मैं मजाक नहीं कर रहा हूं।’ इतने संवेदनशील मौके पर जब गोलीबारी में कई माता-पिता ने अपने बच्चों को खो दिया है और जब अमेरिका के स्कूलों में गोलीबारी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में जो बाइडन का ऐसे मौके पर मजाक करना कई लोगों को पसंद नहीं आ रहा है।

स्कूल में हुई गोलीबारी में छह की मौत

जो बाइडन के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और कई लोग जो बाइडन की आलोचना कर रहे हैं। बता दें कि अमेरिका के टेनेसी प्रांत के नैशविले में सोमवार को एक स्कूल में हुई गोलीबारी में तीन बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई है। गोली एक 28 वर्षीय महिला द्वारा की गई है। गोलीबारी की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है। गोलीबारी में तीन बच्चों और स्कूल के तीन स्टाफ की मौत हो गई। वहीं पुलिस की कार्रवाई में आरोपी महिला की भी मौत हो गई है।

 

Related Articles

Back to top button