ब्रेकिंग
CJP Protest Delhi: 'कॉकरोच न डरते हैं, न मरते हैं...' जंतर-मंतर पर अभिजीत दीपके ने भरी हुंकार; धर्मे... Delhi Hotel Fire Case: दिल्ली अग्निकांड में रसोइया गिरफ्तार; लापरवाही और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन प... Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव में एनडीए एकजुट; गौरव वल्लभ का नाम लगभग तय, सरयू राय ने दिए संकेत Giridih News: पिपराडीह ओवरब्रिज के पास कारों और बाइक की टक्कर; एक ही परिवार के दो सदस्यों ने तोड़ा दम Ranchi Crime News: होमगार्ड जवान से लूट और चाकूबाजी का खुलासा; पुलिस ने दो अपराधियों को दबोचा Muzaffarpur Hospital Fire: प्रसाद अस्पताल का लाइसेंस रद्द; लापरवाही से हुई 6 मरीजों की मौत पर प्रशास... Varanasi News: शंकराचार्य के विद्यामठ आश्रम में चोरी का खुलासा; मुख्य आरोपी राजू खान सहित 3 गिरफ्तार Jabalpur Crime News: जबलपुर में नशीले इंजेक्शन का बड़ा खेल बेनकाब; 2 MR समेत 6 गिरफ्तार, 15 लाख का मा... Panna Crime News: कॉलेज टॉपर छात्रा ने की आत्महत्या; ब्लैकमेलिंग से तंग आकर सृष्टि ने उठाया खौफनाक क... Modi Government 12 Years: मोदी सरकार के 12 साल पूरे; बीजेपी चलाएगी 'विश्वास, विकास और जन कल्याण' अभि...
राज्य

पटना कॉलेज के वाणिज्य विभाग समेत लाइब्रेरी में लगी भीषण आग

पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के पटना कॉलेज के पुस्तकालय में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही पूरे कॉलेज परिसर के अंदर और बाहर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पीरबहोर थाना और अग्निशमन को दी। आग लगने की जानकारी मिलते ही अग्निशमन की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और घंटों मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया। इस अगलगी में कॉलेज और पुस्तकालय के महत्वपूर्ण कागजात जलकर राख हो गए।

छठघाट से लौट रहे लोगों ने दी सूचना

स्थानीय लोगों का कहना है कि अशोक राजपथ स्थित पटना कॉलेज के वाणिज्य विभाग सहित पुस्तकालय में मंगलवार की सुबह अचानक तेज धुआं उठने लगी। छठघाट से लौट रहे कुछ लोगों की नजर उस उठते धुंए पर पड़ी जिसे देखते ही उनलोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय थाना एवं अग्निशमन दस्ते को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और अग्निशमन घटनास्थल पर पहुंचे। उनलोगों के कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।

आग कैसे लगी फिलहाल स्पष्ट नहीं

पुस्तकालय में आग कैसे लगी यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस बात की जांच की जा रही है। वैसे स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट भी हो सकता है।

क्या हुआ नुकसान 

इस अगलगी में क्या क्या नष्ट हुआ है और कितना का नुकसान हुआ है इस संबंध में पुलिस प्रशासन का कहना है कि पहले सारे मलवे को बाहर निकाला जायेगा और फिर इस बात की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरी तरीके से आकलन करने के बाद ही इस अगलगी के हुए क्षति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

 

Related Articles

Back to top button