ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...
राजस्थान

ये कैसा न्याय? IPS ने प्‍लास से उखाड़े लोगों के दांत, प्राइवेट पार्ट पर किया हमला

राजस्थान| राजस्थान के रहने वाले अधिकारी 15 अक्टूबर 2022 को तिरुनेलवेली जिले में अम्बासमुद्रम पुलिस उपसंभाग में तैनात थे. वो आइआइटी बांबे के छात्र रह चुके हैं. आरोप है कि बलदेव सिंह का आरोपितों को प्रताडि़त करने का यह पुराना तरीका है. इस तरह से उन्होंने करीब 40 लोगों के दांख उखाड़े हैं.

तमिलनाडु में एक आईपीएस अधिकारी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. आईपीएस अधिकारी बलदेव सिंह पर पुलिस स्टेशन में लोगों के दांत उखाड़ने और प्राइवेट पार्ट पर हमला करने का आरोप लगा है. आरोप भी एक दो लोगों के साथ प्रताड़ना का नहीं है, बल्कि करीब 40 लोगों के दांत उखाड़े जाने का मामले सामने आया है. हालांकि, आरोप लगने के बाद आईपीएस को उनके कार्य से मुक्त कर दिया गया है और उन्हें अनिवार्य प्रतीक्षा पर रखा गया है.

इस पूरे मामले में तिरुनेलवेली के जिलाधिकारी के.पी. कार्तिकेयन ने कार्रवाई करते हुए आईपीएस अधिकारी बलदेव सिंह के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के आदेश दे दिए हैं. आईपीएस अधिकारी पर कुछ आरोपियों के दांत उखाड़ने और दो पुरुषों के अंडकोष फोड़ने का आरोप है.

सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित लोगों ने अधिकारी के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाया है. साथ ही जिलाधिकारी कार्तिकेयन ने जांच के आदेश जारी करते हुए बताया कि राज्य पुलिस ने आरोपी अधिकारी की पोस्टिंग से मुक्त कर दिया है.

पूरे मामले में जिलाधिकारी कार्तिकेयन ने उपसंभागीय मजिस्ट्रेट द्वारा जांच के आदेश दिए हैं. ये आदेश तमिलनाडु पुलिस स्थायी आदेश के अनुसार दिया गया है. बलवीर सिंह साल 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. उन्होंने हाल ही में अलग-अलग मामलों में पकड़े गए लोगों को कथित तौर पर प्रताड़ित किया.

राजस्थान के रहने वाले अधिकारी 15 अक्टूबर 2022 को तिरुनेलवेली जिले में अम्बासमुद्रम पुलिस उपसंभाग में तैनात थे. वो आइआइटी बांबे के छात्र रह चुके हैं. आरोप है कि बलदेव सिंह का आरोपितों को प्रताडि़त करने का यह पुराना तरीका है. इस तरह से उन्होंने करीब 40 लोगों के दांख उखाड़े हैं.

न्यूज एजेंसी आइएएनएस के अनुसार बलदेव सिंह ने दांत उखाड़ने के लिए पुलिसकर्मियों को आरोपियों को पकड़कर रखने के लिए कहते थे और फिर प्लास से दांत उखाड़ देते थे.

 

Related Articles

Back to top button