ब्रेकिंग
Google Gemini New Features: जेमिनी में जुड़े नए 'Thinking Levels'; भारत में भी उपलब्ध, जानें क्या है ... Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का...
दिल्ली/NCR

शादी का प्रपोजल रिजेक्ट करने पर सनकी आशिक ने उठाया खौफनाक कदम, गिरफ्तार

दिल्ली| दिल्ली जीटीबी अस्पताल में महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। एसीपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपित विजयनगर के मिर्जापुर के रहने वाले शादाब चौधरी व उसका साथी लक्ष्मण हैं। दोनों गाजियाबाद से भागने की फिराक में थे।

विजयनगर थाना क्षेत्र के गोशाला चौकी के पास एकतरफा प्रेम के चलते महिला को गोली मारने वाले मुख्य आरोपित व उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के पास से दो तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं।

इस मामले में महिला के फैक्ट्री मालिक हैदर ने आरोपित को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसीपी कोतवाली अंशु जैन के मुताबिक दिल्ली जीटीबी अस्पताल में महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। एसीपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपित विजयनगर के मिर्जापुर के रहने वाले शादाब चौधरी व उसका साथी लक्ष्मण हैं। दोनों गाजियाबाद से भागने की फिराक में थे।

पुलिस ने दोनों को बुधवार सुबह विजयनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। शादाब ने पूछताछ में बताया कि वह महिला आसमा के संपर्क में काफी सालों से है। उसकी महिला के ऊपर लेनदारी भी है। वह महिला से शादी कर उसके साथ रहना चाहता था। पूर्व में महिला उससे बात करती थी, लेकिन जब उसने शादी का प्रस्ताव रखा तो बात करनी बंद कर दी।

इसके बाद वह महिला पर पति को तलाक देकर अपने साथ शादी कर रहने का दबाव डाल रहा था। मंगलवार शाम भी वह फैक्ट्री पहुंचा और शादी करने का दबाव बनाया। यहां दोनों के बीच विवाद हुआ तो वह लौट गया और जब महिला फैक्ट्री से काम करके घर जाने लगी तो उसने गोली मार दी।

 

Related Articles

Back to top button