ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
देश

17 साल से सरकार चला रहा हूं, कोर्ट के फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं और नहीं करुंगा : नीतीश 

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सूरत की एक अदालत द्वारा कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को दोषी ठहराने और दो साल की सजा के बाद लोकसभा से अयोग्य ठहराने पर उनकी प्रतिक्रिया के बारे में पूछने पर नीतिश ने कहा अदालत के किसी भी फैसले पर कभी टिप्पणी नहीं की। नीतीश ने कहा कि मैं 17 साल से सरकार चला रहा हूं। कई मामले हैं। लेकिन कोर्ट के फैसले पर कभी कोई टिप्पणी नहीं की और न ही आगे कोई टिप्पणी करूंगा।
नीतीश ने कहा कि मैं केवल यह कहता हूं, कि जांच सर्वोत्तम संभव तरीके से की जानी चाहिए। सीएम कुमार ने पटना में सम्राट अशोक की जयंती मनाने के लिए आयोजित समारोह के मौके पर कहा कि मेरे लोग (संसद और विधान सभा के जनता दल-यूनाइटेड सदस्यों का जिक्र करते हुए) उनके (विपक्ष) साथ हैं … वे उनके पक्ष में बोलते हैं, उन्होंने अफवाहों को दूर करने की कोशिश करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर जद-यू एक अलग लाइन पर चल रहा है।
जद (यू) के विधायकों सहित बिहार में महागठबंधन (जीए) के सदस्यों ने राहुल गांधी की अयोग्यता के विरोध में विधानसभा परिसर के अंदर एक मार्च निकाला। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता बनाने पर कुमार ने कहा कि मैं इंतजार कर रहा हूं। मैं दो बार दिल्ली गया और कांग्रेस सहित सभी विपक्षी नेताओं से मिला। मैं इंतजार कर रहा हूं। यदि अधिक से अधिक विपक्षी दल एकजुट हों तब यह सभी के लिए अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि विपक्षी एकता उनका लक्ष्य है।

Related Articles

Back to top button