ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
मध्यप्रदेश

इंदौर: रामनवमी के दौरान बड़ा हादसा, मंदिर की बावड़ी की छत धंसने से 20 से ज्यादा लोग जमीन में समाए

इंदौर: रामनवमी के दिन जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के पटेल नगर में बने मंदिर में हवन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जहां मंदिर की बावड़ी की छत धंसने से 20 से ज्यादा लोग जमीन में समा गए। घटना की सूचना पर मौके पर कलेक्टर कमिश्नर, नगर निगम की टीम और बचाव दल पहुंचा है। बताया जा रहा है कि 20 से लोग बावड़ी में गिरे हैं जिनमें से 6-7 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। फिलहाल मंदिर की दीवार तोड़ने के लिए जेसीबी बुलाई गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे को संज्ञान में लेते हुए राहत कार्य के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, स्नेह नगर के पास पटेल नगर में मंदिर में हवन चल रहा था। यहां श्रद्धालु बावड़ी की छत पर बैठे हुए थे। वजन ज्यादा होने की वजह से छत धंस गई। कई लोग बावड़ी में गिर गए। इसमें कई लोग दीवाल से सटके बैठे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 7-8 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है।

मौके पर कलेक्टर इलैया राजा और क्षेत्रीय विधायक आकाश विजयवर्गीय पुलिस कमिश्नर मकरंद देउसकर नगर निगम का अमला और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। रेस्क्यू जारी ऑपरेशन है। विधायक जीतू पटवारी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

Related Articles

Back to top button