ब्रेकिंग
Tamil Nadu Politics: विजय को 2029 में PM उम्मीदवार बनाने पर TVK और कांग्रेस में तकरार, मंत्री सेंगोट... Budgam Encounter: बडगाम में सेना का ‘ऑपरेशन अशदार’, सुरक्षाबलों ने मार गिराया 1 आतंकी; AK राइफल बराम... दिल्ली के सभी 39 सब-डिवीजनों में सब-रजिस्ट्रार नियुक्त: पहली बार IT आधारित रैंडमाइजेशन से पोस्टिंग Madhubani Court News: मधुबनी कोर्ट से हथकड़ी छुड़ाकर भागा कैदी, 3 घंटे बाद स्टेडियम रोड से दोबारा गि... Uttarakhand Politics: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद के बीच BJP का चुनावी शंखनाद, 9 सितंबर से नितिन नवीन ... Mumbai News: गोरेगांव में आरे मेट्रो स्टेशन के नीचे लग्जरी बस में लगी भीषण आग, धमाके के बाद मची अफरा... Jadavpur University Row: जादवपुर यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर 'ऋषि अरबिंदो' रखने की मांग, BJP विधायक के ... Digital Arrest Cyber Fraud: सीबीआई का देशभर में 'ऑपरेशन चक्र-VI', 20 राज्यों में 89 ठिकानों पर छापेम... सुपौल के बसबिट्टी कुंवर टोला की अनोखी जन्माष्टमी: विसर्जन के दिन नहीं जलता चूल्हा, चूड़ा-दही पर रहते... बुलंदशहर में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर गंभीर आरोप: पत्नी अर्चना पांडा ने दर्ज कराई मारपीट की शिका...
राजस्थान

पुलिसकर्मियों की मैसों में शामिल होगा मोटा अनाज, अब जवान खा सकेंगे ज्वार और बाजरा

राजस्थान| राजस्थान के पुलिसकर्मियों को अब भोजन में मोटा अनाज मिलेगा। प्रदेश की सभी पुलिस लाइन, पुलिस थानों एवं बटालियन मुख्यालयों की मैस में बनने वाले भोजन में अब ज्वार, बाजरा एवं रागी परोसा जाएगा।

अब तक जवानों को मैस में दाल, चावल, सब्जी और चपाती भोजन में मिलती थी। लेकिन अब इनके साथ मोटा अनाज भी परोसा जाएगा।

दुकानों पर भी होगा उपलब्ध
पुलिस कल्याण शाखा के अतिरिक्त महानिदेशक बिपिन कुमार पांडेय ने इस बारे में सभी जिला पुलिस अधीक्षकों एवं प्रशिक्षण केंद्रों के प्रमुखों को पत्र लिखा है।

साथ ही पुलिस लाइन और बटालियन मुख्यालयों पर स्थित दुकानों पर भी मोटा अनाज रखा जाएगा। वहां से सभी पुलिसकर्मी अपनी आवश्यक्ता के अनुसार वहां से मोटे अनाज को खरीद कर अपने घर ले जा सकेंगे।

यूके ने इस साल को अंतरराष्ट्रीय मिलेटस वर्ष 2023 घोषित
राजस्थान के पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने इस साल को अंतरराष्ट्रीय मिलेटस वर्ष 2023 के रूप में घोषित किया है।

इस अभियान को बढ़ावा देने के लिए मिलेट्स पोषक अनाज जैसे ज्वार, बाजरा, रागी का सेवन करने को लेकर लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन और बटालियन में संपर्क सभा के आयोजन किया जा रहा है।

रात्रि भोज में मिला था मोटा अनाज
सभा के माध्यम से जवानों को अनाज की खूबियों के बारे में अवगत कराया गया है। जिससे वह भोजन के साथ इसका सेवन कर सकें।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों राज्य विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विधायकों एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए रात्रि भोज आयोजित किया गया था।

रात्रि भोज में ज्वार और बाजरे से बना हुआ भोजन परोसा गया था ।

 

Related Articles

Back to top button