ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
लाइफ स्टाइल

ठंडी कुल्फी से लेकर क्रिस्पी दही भल्ले तक, साउथ दिल्ली जाएं तो ये चीजें जरूर खाएं

भारत की राजधानी दिल्ली अद्भुत पर्यटन गतिविधियों का केंद्र होने के लिए जानी जाती है। यहां कई विरासत संरचनाएं, संग्रहालय, पार्क और ऐतिहासिक धरोहर हैं, जो हर साल लाखों पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। लेकिन इनके अलावा भी कुछ है जो इस शहर को देश के बाकी हिस्सों से अलग करता है, वह है यहां के स्वादिष्ट और लज़ीज़ व्यंजन, जिसे एक बार चख लिया जाए तो फिर खुद को खाने से रोका नहीं जा सकता। चाहे दिल्ली का लोकल फूड हो, मुगलई व्यंजन, कॉन्टिनेंटल या फिर स्ट्रीट फूड यहां आपकी हर तलाश पूरी होगी।

हालांकि, इस जीवंत शहर में पेश किए जाने वाले अधिकांश व्यंजन पूरे भारत के अन्य शहरों में भी उपलब्ध हैं, दिल्ली का स्ट्रीट फूड काफी सस्ता है और अपनी विविधता के लिए भी जाना जाता है। चाहे वह शाकाहारी हो या मांसाहारी व्यंजन, आपको राजधानी की भीड़-भाड़ वाली सड़कों पर सब कुछ मिल जाएगा।

दिल्ली के स्ट्रीट फूड-

दिल्ली भारत में सबसे अधिक देखे जाने वाले पर्यटन स्थलों में से एक है और यहां आने वाले लोगों की भोजन की लालसा को पूरा करने के लिए, शहर में अनगिनत रेस्तरां और स्ट्रीट फूड्स मौजूद हैं। वहीं अगर आप साउथ दिल्ली के मार्केट में आए हैं, तो यहां आपको कुछ चीजें अवश्य ही खानी चाहिए।

छोले कुलचे

यहां आकर आप स्थानीय लोगों की तरह गरमा गरम कुल्चे और मलाईदार छोले का सेवन करें। ये डिश पूरी दिल्ली में सबसे अच्छे स्ट्रीट फूड ऑप्शन्स में से एक है। आप भी उस फूड वेंडर के हुनर से प्रभावित होंगे जब आप उसे मिनटों में दर्जनों प्लेट तैयार करते देखेंगे। अगर आप बहुत अधिक तीखा नहीं खाते हैं तो उन्हें मसाला कम करने के लिए भी कह सकते हैं।

दही भल्ले

दही भल्ली दिल्ली वालों के दिलों में बसते हैं। ये यहां के सबसे प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड में से एक है। गाढ़ी, गाढ़ी और क्रीमी दही की ग्रेवी में तले हुए भल्ले डूबे रहते हैं। अंदर से पूरी तरह से नरम और बाहर से थोड़े कुरकुरे होते हैं। ऊपर से परोसी जाने वाली खट्टी-मीठी चटनी इसके स्वाद को और बढ़ा देती है।

रबड़ी फालूदा

अगर आप गर्मियों के मौसम में आए हैं, तो रबड़ी फालूदा एक ऐसी चीज है, जो आपको निश्चित रूप से सुकून देगी। यह व्यंजन सूखे मेवे, फालूदा दूध, नारियल आदि का उपयोग करके बनाया जाता है। खाने में मलाईदार और स्वादिष्ट फालूदा स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों के बीच एक हिट ऑप्शन है विशेष रूप से गर्मी के मौसम में।

राम लड्डू

राम लड्डू एक ऐसा डिश है जिसे आप शाम की चाय के साथ आराम से पी सकते हैं। खाने में सॉफ्ट और स्पंजी राम लड्डू को तेल में डीप फ्राई किया जाता है जो ऊपर से क्रिस्पी और अंदर से स्पंजी होता है। इसके ऊपर हरी चटनी डालकर खाने से स्वाद और बढ़ जाता है।

यहां पर तरह-तरह के स्ट्रीट फूड देखकर जरूर दंग रह जाएंगे। पानी पुरी, छोले भटूरे, कबाब, काठी रोल, पाव भाजी समेत और भी अन्य विकल्प हैं, जिन्हें आपको जरूर आजमाना चाहिए।

 

Related Articles

Back to top button