ब्रेकिंग
Indian Stock Market: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भी बाजार पर संकट, 'सुपर अल नीनो' से क्यों... WhatsApp New Feature: अब नंबर देने की जरूरत नहीं! वॉट्सएप पर अपना यूजरनेम बनाने की सुविधा शुरू Draupadi Panchali: पांचाली क्यों कहलाईं द्रौपदी? पांडवों से विवाह के पीछे का पौराणिक कारण Bilaspur News: टेंट लगाने के दौरान मजदूर की करंट से दर्दनाक मौत, होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... मनेंद्रगढ़: गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने बीएनएसएस की धाराओं मे... Rudreshwar Corridor Dhamtari: धमतरी को मिली बड़ी सौगात, 20 करोड़ की लागत से विकसित होगा रुद्रेश्वर धाम Rath Yatra Special Train: गोंदिया-पुरी के बीच चलेगी रथयात्रा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल और रूट Dhamtari News: धमतरी के सत्यांशु दीप का स्पेशल ओलंपिक फुटबॉल टीम में चयन, स्वीडन में करेंगे भारत का ... एमसीबी हत्याकांड: तिहरे हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, मनेन्द्रगढ़ पहुंचे करणी सेना ... रायपुर: सुपरवाइजर और सेल्समैन बनाने का झांसा देकर ठगी, पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने वाले ग...
देश

सुप्रीम कोर्ट में 4 जजों ने ली शपथ, उच्चतम न्यायालय में कुल संख्या 34 हुई

नई दिल्लीः न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी, न्यायमूर्ति एस. रवींद्र भट्ट, न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यम और न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के तौर पर शपथ ली।

मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने उन्हें अपने पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या अधिकतम क्षमता के मुताबिक 34 हो गई है।
न्यायाधीशों की संख्या बढाये जाने और फिलहाल एक भी रिक्ति नहीं होने के कारण उच्चतम न्यायालय में कुछ नियमों में बदलाव भी हुए हैं।

पहले शीर्ष अदालत में कम से कम दो न्यायाधीश की पीठ सुनवाई करती थी, लेकिन इसमें बदलाव किया गया है, जिनके तहत सात साल की सजा तक के अपराध में जमानत, अग्रिम जमानत याचिकाओं के अलावा स्थानांतरण याचिकाओं पर एकल पीठ सुनवाई करेगी। सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 34 होने के साथ ही अब इतिहास में पहली बार देश की सबसे बड़ी अदालत में 17 अदालत कक्षों में कामकाज होगा। अभी तक इनकी संख्या 15 थी।

गौरतलब है कि गत अगस्त में संसद में उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को छोड़कर न्यायाधीशों की संख्या 30 से बढ़ाकर 33 करने का प्रस्ताव पारित किया था और राष्ट्रपति के अनुमोदन के साथ ही इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button