ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
देश

PAK को सेना प्रमुख की चेतावनी, इस बालाकोट स्ट्राइक नहीं कुछ बड़ा होगा

सेना प्रमुख बिपिन रावत ने पाकिस्तान को एक बार फिर चेताया है कि अगर पाकिस्तान कोई ओछी हरकत करता है तो इस बारा बालाकोट स्ट्राइक नहीं बल्कि उससे भी कुछ आगे को हो सकता है। बिपिन रावत ने कहा कि पाकिस्तान के बालाकोट सेक्टर में आंतकी कैंपो को निष्क्रिय करने के बाद  फिर से वहां पर आतंकी गतिविधियों के इनपुट मिल रहे हैं। पिछले 8 महीने से लगातार बालाकोट सेक्टर में आतंकी गतिविधियां कर रहा है।

आर्मी चीफ से जब पूछा गया है कि इस बार भी क्या भारतीय सेना एयरस्ट्राइक करेगी तो उन्होंने कहा कि हम एयरस्ट्राइक को ही रिपीट क्यों करेंगे। इससे आगे क्यों नहीं जा सकते हैं। आर्मी चीफ ने कहा कि सेना ने सीमा पर पूरी तैयारी की है और नियंत्रण रेखा पर और भी सैनिकों को तैनात किया गया है।

आर्मी चीफ ने कहा कि पाकिस्तान लगातार आतंकियों को भारत में भेजने के लिए सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है, लेकिन सीमा पर तैनात हमारे जवान हर प्रकार की आतंकी गतिविधि को रोकने के लिए पूरी तरह से सक्षम हैं, हमारे जवान जानते हैं कि आतंकियों को और पड़ोसी दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब किस तरह से देना है।

सेना प्रमुख ने सरहद पर जारी तनाव पर भी बयान दिया है। सेना प्रमुख ने कहा कि हमारी उत्तर और पश्चिम की सीमाओं पर तनाव है।हमारे पड़ोसियों के साथ संबंध सही नहीं है। ऐसे में हमें सेना का नेतृत्व करने में सक्षम लीडर्स की जरूरत है।सेना प्रमुख ने पाकिस्तान और चीन का नाम लिए बगैर दोनों देशों पर निशाना साधा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button