ब्रेकिंग
Draupadi Panchali: पांचाली क्यों कहलाईं द्रौपदी? पांडवों से विवाह के पीछे का पौराणिक कारण Bilaspur News: टेंट लगाने के दौरान मजदूर की करंट से दर्दनाक मौत, होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... मनेंद्रगढ़: गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने बीएनएसएस की धाराओं मे... Rudreshwar Corridor Dhamtari: धमतरी को मिली बड़ी सौगात, 20 करोड़ की लागत से विकसित होगा रुद्रेश्वर धाम Rath Yatra Special Train: गोंदिया-पुरी के बीच चलेगी रथयात्रा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल और रूट Dhamtari News: धमतरी के सत्यांशु दीप का स्पेशल ओलंपिक फुटबॉल टीम में चयन, स्वीडन में करेंगे भारत का ... एमसीबी हत्याकांड: तिहरे हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, मनेन्द्रगढ़ पहुंचे करणी सेना ... रायपुर: सुपरवाइजर और सेल्समैन बनाने का झांसा देकर ठगी, पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने वाले ग... Kawardha News: हनुमान मंदिर में बड़ी चोरी, भगवान का चांदी का मुकुट ले उड़े चोर, भक्तों में भारी आक्र... Kawardha News: दिल्ली से कोरबा जा रही कार हॉफ नदी में गिरी, ब्लैक स्पॉट के कारण लगातार हो रहे हादसे
छत्तीसगढ़

रायपुर: सुपरवाइजर और सेल्समैन बनाने का झांसा देकर ठगी, पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने वाले गैंग को पकड़ा

रायपुर में सरकारी शराब दुकानों में सेल्समैन और सुपरवाइजर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। खमारडीह थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद दो आरोपियों, योगेश साहू और दिलीप यादव को गिरफ्तार किया है। इन ठगों ने अब तक नौकरी के नाम पर करीब साढ़े चार लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।

📝 फर्जी नियुक्ति पत्र का झांसा

जांजगीर-चांपा के रहने वाले पीड़ित शिवधन सागर ने बताया कि सितंबर 2025 में उन्हें सरकारी शराब दुकान में भर्ती का एक मैसेज मिला था। फोन पर संपर्क करने पर ठगों ने नौकरी का लालच दिया और बदले में पैसे मांगे। विश्वास दिलाने के लिए आरोपियों ने पीड़ितों को कोरबा स्थित शासकीय मदिरा दुकान के नाम से फर्जी नियुक्ति पत्र (Appointment Letter) थमा दिए और उनसे पेटीएम व नकद के जरिए ₹4.5 लाख ऐंठ लिए।

🚓 क्या कहना है पुलिस का?

उत्तर जोन के डीसीपी मयंक गुर्जर ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपी योगेश साहू खुद को भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा बताता था, जबकि उसके साथी दिलीप यादव ने खुद को एक निजी कंपनी का ‘ऑपरेशन हेड’ बताया था। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी पहले भी नौकरी के नाम पर कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं।

“आरोपियों ने पीड़ितों को रायपुर बुलाकर पूरी ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और आगे की पूछताछ जारी है।” — मयंक गुर्जर, डीसीपी, उत्तर जोन

Related Articles

Back to top button