ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
मनोरंजन

‘5 ब्वॉयफ्रेंड’ वाले बयान पर अब भी कायम हैं नेहा धूपिया, सफाई में शेयर किया ये नोट

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया कुछ दिनों से ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। रियलिटी शो रोडीज के ऑडिशन्स के दौरान एक कंटेस्टेंट की क्लास लगाने के बाद सोशल मीडिया पर लोग एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि, अब नेहा धूपिया ने सभी ट्रोलर्स को जवाब देते हुए अपनी सफाई में एक नोट जारी किया है। इस नोट में उन्होंने अपने बयान पर स्पष्टीकरण दिया है।

नेहा धूपिया ने अपनी सफाई में क्या कहा है, ये बताने से पहले आपको बताते हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्या किया था, जिसके बाद से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, रोडीज में ऑडिशन के दौरान एक कंटेस्टेंट से रूबरू होते हुए नेहा ने ‘गर्लफ्रेंड को चांटा मारने’ की बात लड़के को खूब फटकार लगाई थी। इसके बाद अब लोग नेहा धूपिया के खिलाफ ट्वीट कर रहे हैं।

नेहा ने क्या दी सफाई?

‘रोडीज एक शो है, जिसका मैं पिछले पांच सालों से हिस्सा हूं और मैंने इसमें काफी इंजॉय किया है….लेकिन अब पिछले दो हफ्तों से मेरे साथ जो हो रहा है, वो मुझे ठीक नहीं लग रहा है। मैंने शो में वायलेंस के खिलाफ आवाज उठाई। मैंने हिंसा के खिलाफ आवाज उठाई मगर दुर्भाग्य ये है कि मुझे समझा नहीं गया। एक शख्स ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे धोखा दे दिया था। इस वजह से उसने उसे एक थप्पड़ मार दिया। ये बात मुझे गलत लगी और मैंने उसकी क्लास ली।

 

View this post on Instagram

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia) on 

 

उन्होंने अपने स्पष्टीकरण वाले नोट में आगे भी कई बातें की है। नेहा ने कहा कि मैं फिजिकल एब्यूज के सख्त खिलाफ हूं। साथ ही उन्होंने कहा, ‘चाहे जो भी हो मैं इसके खिलाफ हमेशा खड़ी रहूंगी। जाहिर है कि एक महिला के मुकाबले एक पुरुष के पास शारीरिक बल ज्यादा होता है। महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में एक बड़ी समस्या है। मैं लोगों से दरखास्त करती हूं कि वे घरेलू हिंसा को लेकर सतर्क हो जाएं।’

Related Articles

Back to top button