ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
मनोरंजन

Coronavirus: दोबारा रिलीज़ होगी इरफ़ान ख़ान की ‘अंग्रेजी मीडियम

नई दिल्ली। Coronavirus Effect: कोरोना वायरस का असर इस वक्त पूरे बॉलीवुड पर पड़ रहा है। कई फ़िल्मों की रिलीज़ डेट आगे बढ़ा दी गई है। वहीं, कुछ फ़िल्मों की शूटिंग भी रोक दी गई है। सबसे ज्यादा नुकसान इरफ़ान ख़ान स्टारर ‘अंग्रेजी मीडियम’ के लिए नज़र आ रहा है। फ़िल्म उसी दिन ही रिलीज़ हुई, जब दिल्ली में 31 मार्च तक सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया।

दिल्ली, मुंबई, जम्मू-कश्मीर और केरल समेत कई शहरों में थिएटर्स बंद होने की वजह से ‘अंग्रेजी मीडियम’ को फिलहाल रोक दिया गया। ऐसे में दर्शकों को निराश होने की जरूरत नहीं है। डायरेक्टर होमी अदजानिया ने कहा कि फ़िल्म को वापस रिलीज़ किया जाएगा। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि ऑफ़िशियल के अगले आदेश तक आधी रात से भारत में सभी थिएटर्स बंद हो जाएंगे। ऐसे में जब सब सुरक्षित होंगे, तब हम ‘अंग्रेजी मीडियम’ को वापस रिलीज़ करेंगे। तब तक अपना ध्यान रखें।

वहीं, इससे पहले न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए फ़िल्म प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने कहा था, ‘अंग्रेजी मीडियम एक ऐसा सफर रहा है,जिसमें मैं अपनी सारी ज़िंदगी संजोता रहूंगा। इस फ़िल्म को बनाकर मैंने एक बात सीखी है कि अगर आप किसी भी चीज़ को आप सच्चे दिल से बनाते हैं, तो पूरी कायनत आपके पीछे खड़ी रहती है। फ़िल्म अभी भारत में पहुंच रही है। वहीं, दुबई समेत दुनियाभर से हमें प्यार मिल रहा है। कुछ अप्रत्याशित परिस्तिथियों की वज़ह से हम फ़िल्म को दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और केरल में रिलीज़ नहीं कर पाए। सही समय पर इन जगहों पर हमारी फ़िल्म पहुंच जाएगी। निश्चिंत रहें, जैसा कि इरफ़ान कहते हैं, ‘हमारा इंतज़ार करें।’

मेर्कस ने यह भी बताया कि फ़िल्म को उन जगहों पर भी रिलीज़ किया जाएगा, जहां फिलहाल थिएटर्स बंद हैं। जब वे खुलेंगे, तब फ़िल्मों को वापस रिलीज़ किया जाएगा। वैसे ‘अंग्रेजी मीडियम’ के दिल्ली में रिलीज़ ना होने के बावजूद भी बॉक्स ऑफ़िस पर प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक है। फ़िल्म ने पहले दिन 4.03 करोड़ का बिजनेस किया है।

Related Articles

Back to top button