ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
देश

राहुल गांधी ने पूछे 50 बैंक डिफॉल्टर के नाम, सरकार ने कहा- वेबसाइट पर उपलब्ध

नई दिल्ली:  यस बैंक संकट के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में बैंक डिफॉल्टर्स का मामला उठाया है, जिसे लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच हंगामा हो गया। सदन की कार्यवाही के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार से बैंक लूटने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने केंद्र से पूछा, ‘देश में 50 बड़े डिफॉल्टर कौन हैं, पीएम मोदी उनके नाम बताएं। जिन्होंने बैंक लूटने का काम किया है, उनके खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करें।

लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा, ‘भारतीय इकॉनमी बहुत बुरे दौर से गुजर रही है। हमारी बैंकिंग व्यवस्था काम नहीं कर रही है। बैंक फेल हो रहे हैं, और मौजूदा वैश्विक हालात में और भी बैंक डूब सकते हैं। इसका मुख्य कारण है, बैंकों से पैसों की चोरी। मैंने पूछा था कि टॉप 50 विलफुल डिफॉल्टर्स हिंदुस्तान में कौन हैं? मुझे जवाब नहीं दिया गया। मुझे घुमा-फिराकर जवाब दिया है।

वहीं राहुल गांधी के इस सवाल का जवाब देने के लिए वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कई आंकड़े गिनाए। ठाकुर ने कहा कि वेबसाइट पर विलफुल डिफॉल्टर्स के नाम मिल जाएंगे, इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं है। ये सभी डिफॉल्टर्स ने कांग्रेस की सरकार के दौरान ही बैंकों से लोन लिया और देश छोड़कर भाग गए. हमारी सरकार भगोड़ों पर एक्शन ले रही है।

Related Articles

Back to top button