ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
राज्य

सोनीपत में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मरीज

हरियाणा के सोनीपत में में कोरोना के नए मरीज मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। तीन दिन में नौ नए मरीज सामने आ चुके हैं लेकिन लोग कोरोना से बचाव के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। कच्चे क्वार्टर बाजार में महिलाएं खरीदारी के समय एक-दूसरे से सटकर खड़ी रहती हैं। बाजार में घूमने वाले अधिकतर लोग मास्क भी नहीं लगा रहे। इसके साथ ही जिले के अधिकतर लोगों अपनी बकाया सतर्कता डोज भी नहीं लगवाई है। बृहस्पतिवार को जिले में चार नए मरीज मिले हैं।

जिले में दिनों दिन कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। इसका कारण मौसम में बदलाव और लोगों की लापरवाही है। कई महीने से मरीज नहीं मिलने से लोग भी लापरवाह हो गए हैं। लोग सार्वजनिक स्थानों और भीड़ भरे बाजारों में जाने के दौरान शारीरिक दूरी के नियम और मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं।

कच्चे क्वार्टर बाजार में खरीदारी के लिए रोजाना महिलाओं की भीड़ उमड़ती है लेकिन यहां पर नियमों का पालन नहीं किया जाता। इसके साथ ही बसों और ट्रेनों में रोजाना नियमों की अनदेखी की जा रही है। वहीं दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिले से काफी संख्या में लोग दिल्ली में आवागमन करते हैं। वहां से भी कई लोग बीमार होकर लौट रहे हैं।

हर रोज हो रही 40 लोगों की जांच

कोरोना के नोडल अधिकारी व डिप्टी सीएमओ डा. दिनेश छिल्लर ने बताया कि जिले में तीन दिन में नौ मरीज सामने आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिन लोगों में इसके लक्षण दिखाई दें, उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचकर जांच करानी चाहिए। अस्पताल में रोजाना 40 से अधिक लोगों की जांच की जा रही है। लोगों को कोरोना से बचाव के पुराने नियमों का पालन करना चाहिए। वहीं जाे लोग संक्रमित हो गए हैं उन्हें घर के एक कमरे में खुद को आइसोलेट कर लेना चाहिए। तबीयत खराब होने पर डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

चार नए संक्रमित मिले

बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना के चार नए संक्रमित मिले हैं। अब जिले में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों का कुल आंकड़ा 59925 हो गया है। जिले में अब तक कोरोना से 277 की मौत हो चुकी हैै। 59 हजार 639 कोरोना मरीजों को ठीक होने के उपरांत अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। अब जिले में कोरोना के नौ एक्टिव केस हैं।

कोविशील्ड खत्म, कोवैक्सीन भी सिर्फ आज की बची

जिला वैक्सीन स्टोर में पिछले महीने से कोविशील्ड खत्म है, स्टोर में सिर्फ कोवैक्सीन की बची है। इसकी करीब 1500 डोज बची हैं, लेकिन यह 31 मार्च को एक्सपायर हो जाएगी। शनिवार को इसे लोगों को नहीं लगाया जाएगा। जिले में सभी सीएचसी और पीएचसी सेंटरों पर लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है लेकिन लोगों में बकाया डोज लगवाने का रुझान नहीं है। जिले में अब तक 23 लाख 63 हजार 655 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। 12 लाख 99 हजार 385 को पहली और 10 लाख दो हजार 196 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इसके अलावा 62054 लोगों को सतर्कता डोज लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जिनकी डोज बकाया है वे इसे तुरंत लगवा लें।

Related Articles

Back to top button