ब्रेकिंग
Mamata Banerjee X Bio: ममता बनर्जी ने X (Twitter) पर बदला अपना बायो; वकील शब्द जोड़कर बीजेपी को दिया... Noida Pollution Control: नोएडा में ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ शुरू; CAQM की फ्लाइंग स्क्वॉड ने 19 टीमों के स... Jabalpur Murder Case: जबलपुर में महिला की नृशंस हत्या; आंखें निकालीं, दांत तोड़े और शव को फांसी पर ल... Noida Crime News: नोएडा में टूर पैकेज के नाम पर करोड़ों की ठगी; रेंजर्स क्लब के 3 डायरेक्टर गिरफ्तार... Hapur Violence: हापुड़ में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान पथराव और तोड़फोड़; कई लोग घायल, भारी प... Kota Hospital Tragedy: कोटा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 और महिलाओं की हालत नाजुक; अब तक 2 की मौत स... Mamata Banerjee News: "मैं खुद एक वकील हूं..."— ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक जं... Delhi News: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर आतंकी हमले का अलर्ट; बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलि... Tamil Nadu Politics: थलापति विजय की TVK का रास्ता साफ; VCK के समर्थन से छुआ बहुमत का आंकड़ा, अब बनेग... Indore Crime News: इंदौर में दिनदहाड़े गोलीबारी से सनसनी; युवक को सरेआम मारी गोली, गंभीर हालत में अस...
लाइफ स्टाइल

खरबूजा खाने के फायदे, उपयोग, न्यूट्रिशन और साइड इफेक्ट

गर्मियों की शुरुआत के साथ हमारी लाइफस्टाइल भी बदलने लगी है। इस मौसम में तेज गर्मी की वजह से अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। खाने-पीने में हुई जरा सी लापरवाही हमारी सेहत पर भारी पड़ सकती है। इस मौसम में खासतौर पर ऐसी फल-सब्जियां खानी चाहिए, जो गर्मी में हमें ठंडक दे और हमें सेहतमंद बनाए रखे। खरबूजा इन्हीं फलों में से एक है, जिसे गर्मियों में खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं, जो गर्मी आते ही अपनी डाइट में खरबूजा शामिल करते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे इसके कुछ हैरान कर देने वाले फायदों के बारे में-

दिल के लिए फायदेमंद

अगर आप गर्मियों में नियमित रूप से खरबूजे का सेवन करते हैं, तो इससे आप दिल से जुड़ी कई बीमारियों से बच सकते हैं। दरअसल, खरबूजे में मौजूद फोलिक एसिड रक्त नलिकाओं (ब्लड वैसल्स) में खून के जमने या थक्का बनने से रोकते हैं, जिससे आपका दिल सेहतमंद बना रहता है।

कब्ज करे दूर

अक्सर गर्मियों के मौसम में ज्यादा तेल-मसाला खाने की वजह से पेट खराब हो जाता है। ऐसे में ज्यादातर लोग इस मौसम में हल्का भोजन लेना ही पसंद करते हैं। वहीं, अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं, तो इसके खरबूजा आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में मददगार है।

आंखों के लिए गुणकारी

खरबूजा हमारी सेहत के साथ ही हमारी आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन आंखों की रोशनी बढ़ाने में काफी सहायक है। साथ ही यह मोतियाबिंद के खतरे को भी कम करता है।

पथरी की समस्या में असरदार

अगर आप किडनी स्टोन की समस्या से परेशान हैं, तो आपको खरबूजे का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें भरपू मात्रा में पानी और ऑक्सीकाइन पाया जाता है, जो किडनी स्टोन की समस्या को ठीक करने में मददगार साबित हो सकता है।

डायबिटीज में लाभकारी

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो सीमित मात्रा में खरबूजे का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, खरबूजे में मौजूद एडीनोसीन खून को पतला करने में सहायक होता है, जो दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को भी कम करता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

अगर आप अपनी इम्युनिटी बूस्ट करना चाहते हैं, तो खरबूजा का सेवन जरूर करें। इसे खाने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है और वायरस, बैक्टीरिया का खतरा भी दूर होता है। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन सी आपकी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में सहायक होता है।

 

Related Articles

Back to top button