ब्रेकिंग
Panchkula Sector 6 Hospital Update: सरकारी अस्पतालों में लंबी कतारें और स्टाफ की कमी, मरीजों को जाना... Inspirational Story: तबेले की मिट्टी से नेशनल वॉलीबॉल तक का सफर! खंडवा की श्रद्धा और ऋषिका की मिसाल MP News: ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में क्या है लेटेस्ट अपडेट? गिरिबाला सिंह की बेल पर अब अगले हफ्ते हो... Pakistan Cricket Board Update: इंग्लैंड में फजीहत के बाद मोहसिन नकवी एक्शन में, वहाब रियाज की भी हो ... Tom Holland and Zendaya News: क्या सच में हुई है टॉम हॉलैंड और जेंडाया की शादी? वायरल तस्वीरों और खब... Nepal China Border Disaster: बाढ़ और भूस्खलन के बाद लापता लोगों की तलाश तेज, मोबाइल और वॉट्सऐप स्टेट... HDFC Bank MD Search: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के नए बॉस की तलाश अंतिम दौर में, निवेशकों की टिक... Oppo Launch Event 2026: ओप्पो जल्द पेश करेगा Find X10 और Find X10 Pro Max, साथ में आएंगे वॉच और बड्स Vastu Tips for Home Center: वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए घर का ब्रह्मस्थान? जानें किन चीजों से ब... Methi Dana Side Effects: क्या आप भी रोज खाते हैं भीगे हुए मेथी दाना? इन लोगों के लिए जहर समान है इसक...
देश

राहुल गांधी को अडानी पंसद नहीं, तब जीजा रॉबर्ट वाड्रा के साथ क्यों दिख रहे : स्मृति ईरानी 

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रेसवार्ता को संबोधित कर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद राहुल गांधी को उनके मोदी सरनेम वाले बयान पर आड़े हाथ लिया। अडानी मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध के बीच, स्मृति ईरानी ने गौतम अडानी के साथ राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा की एक पुरानी तस्वीर को लेकर भी हमला किया।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 2009 की एक तस्वीर का जिक्र किया, जिसमें कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा को अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी के साथ दिखाया गया था, केंद्रीय मंत्री ईरानी ने पूछा कि वाड्रा को अडानी के साथ हाथ मिलाते हुए क्यों देखा गया? केंद्रीय मंत्री ने पूछा, अगर उन्हें (रागा को) अडानी से समस्या है, तब रॉबर्ट वाड्रा को अडानी के साथ हाथ मिलाते हुए क्यों देखा जाता है?
स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति नफरत उनके यूके दौरे के दौरान दिखाई दे रही थी। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए सोचा कि पूरे ओबीसी समुदाय पर हमला करना उनका अधिकार है। स्मृति ईरानी ने कहा, 4 मई, 2019 को, राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी की शक्ति उनकी छवि है और वह यह सुनिश्चित करने के लिए काम करुंगा, कि वह उस छवि को खराब करें। गांधी परिवार द्वारा यह पहला हमला नहीं था। ईरानी ने कहा, राजनीतिक हताशा में, राहुल गांधी की पीएम मोदी के प्रति नफरत उनके यूके दौरे के दौरान दिखाई दे रही थी, उन्होंने कहा, हालांकि, नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए, उन्होंने पूरे ओबीसी समाज पर हमला करना सही समझा।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, यहां तक कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर भी कांग्रेस पार्टी ने हमला किया था और राहुल गांधी को एक दलित नेता को अपनी चप्पल ले जाने के लिए कहते हुए देखा गया था। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रेसवार्ता के दौरान एक मीडियाकर्मी पर हमला कर झूठी बहादुरी दिखाई। प्रधानमंत्री मोदी पर स्मृति ईरानी ने कहा, पीएम मोदी की छवि खराब करने का राहुल गांधी का वादा पूरा नहीं होगा, क्योंकि नरेंद्र मोदी की ताकत भारत की जनता है।

Related Articles

Back to top button