ब्रेकिंग
ट्रेनी आईपीएस उदय कृष्ण रेड्डी निलंबन व गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आया पुलिस अकादमी, यौन उत्पीड़न का... FSSAI का शराब कंपनियों पर बड़ा चाबुक, एंटीक्विटी, रॉयल चैलेंज और ओल्ड मोंक के चुनिंदा वेरिएंट्स पर ब... दतिया उपचुनाव परिणाम: 6016 वोटों की बढ़त से जीते कांग्रेस के घनश्याम सिंह, जानें दतिया राजघराने के म... 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, स... सिद्धिविनायक मंदिर में ₹18 करोड़ की चोरी का खुलासा: 46 कर्मचारी निलंबित, 9 गिरफ्तार; सदा सरवनकर ने U... आरएसएस (RSS) सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के छात्रों से करेंगे स... दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: रोहिणी के प्राइवेट स्कूल को 'टेकओवर' का नोटिस, ₹15.60 करोड़ की वित्तीय ध... मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना: रहने-खाने से लेकर ट्रेन व फ्लाइट तक की सुविधा मुफ्त, जानें कैसे करें ऑनलाइ... सावन 2026 के पहले सोमवार पर पूरे देश में भक्ति का माहौल, इन 5 प्रसिद्ध धामों में उमड़ा श्रद्धालुओं क... जंतर-मंतर पर अपराधियों की एंट्री पर भड़के अभिजीत दीपके: दिल्ली पुलिस के दावों पर उठाए सवाल, दी आंदोल...
उत्तरप्रदेश

घर में था दोष, दूर करने के लिए दादा ने की पोते की हत्या, शव के टुकड़े कर फेंके… पुलिस की पूछताछ में बताई कहानी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां तांत्रिक के कहने पर दादा ने अपने पोते की हत्या कर दी. पोते की पहचान पीयूष के रूप में हुई है, उसकी उम्र 17 साल बताई जा रही है. यह वारदात औद्योगिक थाना क्षेत्र के हाईटेक सिटी के लवायन कुरिया गांव के पास की है. सोमवार को स्कूल जाते समय पीयूष को अगवा कर लिया गया था. इसके बाद तांत्रिक के बताए मुताबिक तंत्र-मंत्र किया गया. बाद में उसकी हत्या कर दी.

हत्या के बाद आरोपी यहीं नही रुके. उन लोगों ने उसका हाथ-पैर और सिर काट दिया. इसके बाद वे उसके हाथ और पैर को करेड़ा जंगल में और सिर को स्कूटी पर रखकर औद्योगिक क्षेत्र के नाले में ले जाकर फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी दादा सरन सिंह को गिरफ्तार कर भेज दिया है. इस दौरान परिजन तीन दिन से अपने बच्चे की तलाश कर रहे थे.

पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

मृतक पीयूष की मां कामिनी ने पुलिस से बताया कि सोमवार सुबह साढ़े 8 बजे बेटा स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वह वापस नहीं आया. स्कूल में फोन कर ने पर उन्होंने बताया कि पीयूष आज स्कूल नहीं आया. इसके बाद मामले मैने थाने पहुंचकर पुलिस में पीयूस के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

मामले का पता चलने पर पुलिस ने दो टीमें बनाकर मामले की जांच शुरू की. इस दौरान पुलिस ने 200 से भी ज्यादा सीसीटीवी खंगाले. लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. इसी जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को एक महिला ने बताया कि उसने एक व्यक्ति को नाले ने शव फेंकते हुए देखा है. इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी से आरोपी सरन सिंह की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

ग्रह दोष खत्म करने के लिए की हत्या

मामले में पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो चौकाने वाला मामला सामने आया. उसे बताया कि कुछ समय पहले मेरे बेटी और बेटे ने आत्महत्या कर ली थी. इसकी वजह से वह परेशान था. इस बीच उसे एक तांत्रिक मिला. उस तांत्रिक ने उससे कहा कि तुम्हारे ऊपर ग्रह दोष हो है. अगर इस दोष को खत्म करना चाहते हो तो अपने बेटे या बेटी उम्र के किसी किशोर की बलि दे दो सब ठीक हो जाएगा.

इसी के चलते उसने पीयूस की बली देन की योजना बनाई. उसने बताया कि वो कई दिनों से उसे किडनैप करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वो इसमें असफल रहा. उसने बताया कि मंगलवार को जब वह स्कूल के लिए निकला तो मैंने उसे पीछे से दबोच लिया और फिर उसकी हत्या कर दी.

पुलिस ने शव किया बरामद

जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के धड़ को नाले से बरामद किया. साथ ही घटनास्थल से पुलिस के काले रंग की पोलीथीन और इत्र भी मिला है. आरोपी की निशानदेही पर बच्चे के हाथ और पैर को घर से 10 किमी दूर करेड़ा के जंगल से बरामद किया गया. पीयूष के बड़े भाई ने बताया कि इसका दादा पहले चोरी किया करता था. बाद में वो प्रॉपर्टी का काम करने लगा. उसने सके बेटा और बेटी की मौत के बाद वह तंत्र मंत्र करने लगा.

मृतक के परिवार में कौन

मृतक पीयूष 11वीं का छात्र था. वह करेली के सरस्वती विद्या मंदिर में पढ़ता था. उसके पिता अजह सिंह की पहले ही मौत हो चुकी है. उसके परिवार में मां कामिनी 2 बड़े बाई सामीर सिंह और ध्रुव है. वह सदियापुल गुरुद्वारे के पास रहता था. इसका दादा सरन सिंह भी उसकी घर के पड़ोस में रहता है. जो फिलहाल पुलिस कि गिरफ्त में है.

Related Articles

Back to top button