ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

महाराष्ट्र में आज से उद्धव राज, शाम 6.40 बजे शिवाजी पार्क में लेंगे CM पद की शपथ

मुंबई: महाराष्ट्र में आज से ‘उद्धव राज’ होगा। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (59) वीरवार शाम दादर के शिवाजी पार्क में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उद्धव परिवार के पहले ऐसे शख्स होंगे जोकि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे। मुंबई पुलिस ने इस आयोजन में जुटने वाली भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। हालांकि बम्बई हाईकोर्ट ने सुरक्षा संबंधी चिंता जताई है। अदालत ने कहा कि सार्वजनिक मैदानों पर इस किस्म के कार्यक्रमों को आयोजित करने का यह नियमित सिलसिला नहीं होना चाहिए। न्यायमूर्ति एस.सी. धर्माधिकारी और न्यायमूर्ति आर.आई. छागला की खंडपीठ ने कहा कि अन्यथा हर कोई इस तरह के कार्यक्रम के लिए मैदान को इस्तेमाल करना चाहेगा।

महाराष्ट्र के 18वें सी.एम. बनेंगे
महाराष्ट्र विकास अघाड़ी के नेता चुने गए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। उद्धव जिस शिवाजी पार्क से शपथ लेंगे उससे शिवसैनिकों का भावनात्मक जुड़ाव रहा है। यहीं पर शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे दशहरा रैली को संबोधित किया करते थे।

राकांपा से होगा उप-मुख्यमंत्री
राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल ने बुधवार रात को बताया कि महाराष्ट्र सरकार में राकांपा को उप-मुख्यमंत्री का पद मिलेगा। विधानसभा का स्पीकर कांग्रेस से और डिप्टी स्पीकर राकांपा का होगा। उन्होंने यह भी बताया कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ तीनों पार्टियों से 1 या 2 सदस्य मंत्रिपद की शपथ लेंगे। शिवसेना की ओर से सुभाष देसाई और एकनाथ शिंदे, राकांपा की ओर से जयंत पाटिल और छगन भुजबल तथा कांग्रेस की ओर से बालासाहेब थोराट और पूर्व सी.एम. अशोक चव्हाण शपथ लेंगे। सूत्रों के अनुसार विधानसभा स्पीकर पद की दौड़ में पृथ्वीराज चव्हाण का नाम सबसे आगे चल रहा है।

ड्रोन के जरिए रखी जाएगी नजर
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) विनय चौबे समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को समारोह स्थल पर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। साथ ही भीड़ पर नजर रखने के लिए ड्रोन और सी.सी.टी.वी. कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button