ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

हमें आगे चलने के लिए बैसाखियों की जरूरत नहीं : सिब्बल 

नई दिल्ली । कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद राहुल गांधी को लेकर राजनैतिक वार-पलटवार का दौर जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व नेता, राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल साथ आ रहे हैं, क्योंकि वे देख रहे हैं कि क्या हो रहा है। इसके साथ ही सिब्बल ने कहा कि एक भी विपक्षी दल ऐसा नहीं है जो ईडी, सीबीआई के राडार पर न हो। सिब्बल ने कहा कि इन एजेंसियों का इस्तेमाल गैर-बीजेपी राज्य सरकारों को गिराने के लिए हो रहा है। पहले बीजेपी का लक्ष्य कांग्रेस मुक्त भारत था, लेकिन अब यह विपक्ष मुक्त राष्ट्र है। इसके साथ ही सिब्बल ने कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बयान से असहमति जाहिर की।
राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराने का संज्ञान लेने के लिए कांग्रेस नेता दिग्विजय द्वारा जर्मनी का आभार जताया गया था। लेकिन सिब्बल ने इससे अपनी अलग राय रखी है। सिब्बल ने कहा कि हमें विदेश से समर्थन की जरूरत नहीं है, क्योंकि हमारी लड़ाई हमारी अपनी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हमें आगे चलने के लिए बैसाखियों की जरूरत नहीं है। सिब्बल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘दिग्विजय भारत में लोकतंत्र से किस तरह खिलवाड़ किया जा रहा है, इसका संज्ञान लेने के लिए बर्लिन का शुक्रिया। मेरी राय में हमें आगे चलने के लिए बैसाखियों की जरूरत नहीं है। हमें विदेश से समर्थन की जरूरत नहीं है। हमारी लड़ाई हमारी अपनी है और उसमें हम एक साथ हैं।’’
भाजपा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा जर्मनी को धन्यवाद दिए जाने के बाद विपक्षी पार्टी पर ‘भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप के लिए विदेशी ताकतों को आमंत्रित करने’ का आरोप लगाया था। इसके साथ ही राज्यसभा सांसद ने कहा कि मोदी हर जगह पिछड़ा (जाति) नहीं है, मोदी कोई संस्था नहीं है, तब ये किस आधार पर कह रहे हैं, कि राहुल गांधी ने ओबीसी लोगों का अपमान किया? तब वह माफी क्यों मांगे? उन्होंने कहा कि उन्हें (बीजेपी को) माफी मांगनी चाहिए क्योंकि वास्तविक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय, वे लोकतंत्र को खतरे में डालने की साजिश कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button