ब्रेकिंग
सावन मास को लेकर महाकाल मंदिर में भस्म आरती का समय बदला, रोजाना सुबह 3 बजे और सोमवार को 2:30 बजे खुल... रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे ... पूर्वी दिल्ली की गीता कॉलोनी में अचानक झुकी 4 मंजिला जर्जर इमारत! खाली कराया गया, MCD ने घोषित किया ... UP चुनाव 2027 के लिए BSP का बड़ा दांव! आकाश आनंद 10 अगस्त से सादाबाद से शुरू करेंगे चुनावी अभियान बांसवाड़ा में भीषण सड़क हादसा! सेंट पॉल स्कूल की वैन खड़े ट्रक से टकराई; 1 मासूम की मौत, 8 बच्चे गंभ... CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग...
देश

सीतापुर: अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी तेज रफ्तार कार, सेना के जवान सहित 3 की मौत

सीतापुर: यूपी के सीतापुर में शनिवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनाने बने तालाब में पलट गई। इस हादसे में सेना के जवान सहित 3 तीनों लोगों की मौत हो गई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर तीनों को गाड़ी से बाहर निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे की जांच पड़ताल में जुटी है।

हादसा रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के बांसुरा गांवका है। थाना क्षेत्र के भागीपुर गांव निवासी रंजीत सिंह (32) सेना में तैनात था। वह इन दिनों छुट्टियों पर घर आया हुआ था। रंजीत सिंह अपने दोस्त रवि चौहान निवासी ढोलनपुरवा और सतीश वर्मा निवासी शेखपुरा के साथ कार से शनिवार देर रात पार्टी में शामिल होने के लिए निकला था। वापसी के समय बांसुरा गांव के पास अचानक रंजीत की कार अनियंत्रित हो गई और पलटने के बाद एक गहरे तालाब में जाकर गिरी।

वहीं इस दौरान तालाब में गिरे हुए तीनों युवकों ने मदद की गुहार लगाई। शोर सुनकर घटनास्थल पर पहुंचेे ग्रामियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू शुरू कर तीनों को गाड़ी से बाहर निकाला। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए CHC ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सूचना पाकर मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button