ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
लाइफ स्टाइल

इफ्तार में करें खाने की इन चीजों को शामिल, तो महीने भर रहेंगे फिट और हेल्दी

24 मार्च यानी शुक्रवार से मुस्लिम समुदाय का पाक महीने रमज़ान की शुरुआत हो गई। अब इस पूरे महीने इस समुदाय के लोग रोजा रखेंगे और अल्लाह की इबादत करेंगे। फारसी में उपवास को रोज़ा कहते हैं, जो सूरज उगने से पहले शुरू होता है और सूर्यास्त पर खत्म हो जाता है। इस दौरान रोजगार लोग न तो कुछ खाते हैं और न ही पीते हैं।

रमजान लगभग तीस दिनों तक चलते हैं। जो लोग पूरे रोजे रखते हैं, वे आमतौर पर कब्स, कमजोरी या बदहजमी से भी गुज़रते हैं। जिसके पीछे वजह होती है सहरी और इफ्तार में ठीक तरह से न खाना। यानी अगर आप सेहरी और इफ्तार में खाने का नियम बनाएंगे, तो आप इस समस्या से बच पाएंगे।

इफ्तार के दौरान डाइट में शामिल करें ये चीजें

1.इफ्तार को हमेशा खजूर के साथ खोलें। उसके बाद ऐसी चीजें खाएं जो फाइबर से भरी हों।
2.इफ्तार करते वक्त कभी भी तले-भूने फूड्स को न खाएं। इससे आपका पाचन बिगड़ सकता है। साथ ही ज्यादा मीठे और नमकीन खाने से भी परहेज़ करें।

3.चिकन-मटन जैसे हेवी और मसालेदार खाने से भी दूरी बनाएं। इससे पेट में बदहजमी और एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है।
4.फलों का जूस जरूर पिएं। इससे आपकी दिनभर की कमजोरी दूर होने में मदद मिलेगी। आप मैंगो शेक या फिर खजूर का शेक भी आजमा सकते हैं।
5.रात के खाने को हमेशा हल्का रखें। चावल या रोटी जो भी खाएं, उसकी मात्रा सीमित ही रखें। आप खाने के साथ दही भी खा सकते हैं।
6.खाने में सलाद को शामिल करना न भूलें। सलाद पोषण के साथ-साथ शरीर को हाइड्रेटेड करने में भी मदद करता है।
7.सहरी करने के बाद फौरन सोने न चले जाएं। इससे भी बदहज़मी हो सकती है। इसलिए 10-15 मिनट टहल लें और फिर कम से कम एक घंटे के बाद सोएं।

 

Related Articles

Back to top button