ब्रेकिंग
Kokrajhar Medical College Update: हॉस्टल का खाना खाने से बिगड़ी 60 छात्राओं की तबीयत, अस्पताल में चल... Varanasi Visitor Statistics: वाराणसी में लगातार बढ़ रहा देश-विदेश के पर्यटकों का आंकड़ा, स्थानीय अर्... Ravi Kishan and Councillor Viral Audio: जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद रवि किशन पर भड़के पार्षद, ... Munger Mirzachouki Greenfield Highway: निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर फिर दिखी 50 मीटर लंबी दरार, स्थानी... Bijnor Police Investigation: हरिद्वार घुमाने ले गया और फिर दुपट्टे से घोंट दिया गला, बिजनौर में महिल... Motihari Crime and Police News: शराब पीने के आरोप में पकड़े गए युवक को लाठी से पीटने का वीडियो आया स... LDA Action in Lucknow: सड़क की मरम्मत करने की बजाय चादर और पॉलीथिन से ढंका गया गड्ढा, एलडीए की कार्य... West Bengal News: टीएमसी नेता कुणाल घोष पर 18 घंटे में दूसरी बार हमला, अभिषेक बनर्जी ने राज्यपाल से ... Rajasthan News: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव में सियासी घमासान, अध्यक्ष पद पर आमने-सामने दो... MP Political News: वरिष्ठ नेता तरुण कुमार गोले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मध्य प्रदेश के लिए FCI सलाहक...
मध्यप्रदेश

स्कूलों की मान्यता को लेकर निरीक्षण मई में

भोपाल । सत्र 2023-24 के लिए एमपी बोर्ड से संचालित स्कूल को मान्यता देने की प्रक्रिया चल रही है। अधिकांश स्कूलों ने शिक्षा विभाग में आवेदन कर दिया है। अब जिला स्तर पर शैक्षणिक संस्थानों का निरीक्षण होना है। यह काम बीआरसी स्तर पर किया जाएगा। जहां शिक्षा विभाग द्वारा तय मापदंडों के आधार पर संस्थानों में व्यवस्थाएं देखी जाएगी।
उसके बाद बीआरसी को अपने दायरे में आने वाले निजी स्कूलों की रिपोर्ट देना है। फिर जिला शिक्षा कार्यालय से स्कूलों की रिपोर्ट पर अनुशंसा की जाएगी। संयुक्त संचालक कार्यालय से स्कूलों की सूची विभाग मुख्यालय को देंगे। पूरी प्रक्रिया डेढ़ से दो महीने के बीच संपन्न करना है। विभाग की तरफ से संस्थानों को हरी-झंडी मिलने के बाद मान्यता जारी होगी।
सीबीएसई-आईसीएसई मान्यता प्राप्त स्कूलों को लोक शिक्षण संचालनालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना है। इसकी प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू हो चुकी है। स्कूल प्रबंधन 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते है। इसके साथ ही स्कूलों को शुल्क भी जमा करना है, जबकि विलंम्ब शुल्क के साथ स्कूल 15 मई तक एमपी आनलाइन के माध्यम से नवीनीकरण व नवीन संबद्धता के लिए आवेदन कर सकते है। इस बीच संयुक्त संचालक की टीम स्कूलों का दौरा करेंगी। यह रिपोर्ट 30 मई तक देना होगी। अधिकारियों के मुताबिक जिन स्कूलों के आवेदन संयुक्त संचालक कार्यालय से निरस्त होते है तो प्रबंधन 15 जून तक लोक शिक्षण संचालनालय में अपील कर सकते है। 30 जून तक संचालनालय आयुक्त को इन प्रकरणों का निराकरण करना होगा।
सत्र में खुलने वाले नए स्कूलों के लिए नियम थोड़े सख्त किए हैं। संचालनालय ने नए स्कूलों के लिए खेल मैदान की अनिवार्यता रखी है। बिना खेल मैदान वाले स्कूलों को मान्यता नहीं देने पर जोर दिया है।

Related Articles

Back to top button