ब्रेकिंग
Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न...
देश

केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर में होगा लोकायुक्त, भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम

जम्मू: उपराज्यपाल जी सी मुर्मू की अध्यक्षता में जम्मू कश्मीर प्रशासन ने सतर्कता आयोग, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के कार्य की समीक्षा और लोकायुक्त कानून की संभावना तलाशने के लिए एक समिति का गठन किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की ओर से जारी एक आदेश के अनुसार विधि, न्याय एवं संसदीय मामलों के विभाग के सचिव की अध्यक्षता में समिति 13 दिसंबर तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इस अधिनियम से भ्रष्टाचार के मामलों पर रोक लगेगी।

जारी हुए आदेश के अनुसार अध्यक्ष द्वारा चुने गए एसीबी के निदेशक, जीएडी के अतिरिक्त सचिव और विधि, न्याय एवं संसदीय मामलों के विभाग से दो अधिकारी भी समिति के सदस्य होंगे। इसमें कहा गया कि समिति केंद्र शासित जम्मू कश्मीर में लोक सेवकों के लिए भारतीय दंड संहिता के तहत ‘लोक सेवक’ की व्याख्या से संबंधित मुद्दों की भी पड़ताल करेगी। लोकपाल एवं लोकायुक्त कानून को एक जनवरी, 2014 को राष्ट्रपति की मंजूरी मिली थी।

इस कानून में सरकारी कामकाज एवं इससे संबंधित मामलों में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच को लेकर भारत संघ के लिए एक लोकपाल संस्था की स्थापना और राज्यों एवं केंद्र शासित क्षेत्रों के लिए लोकायुक्त की नियुक्ति का प्रावधान है। हालांकि इससे पहले पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य में यह कानून लागू नहीं था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button