ब्रेकिंग
गढ़वा के बलीगढ़ में वज्रपात का कहर: बकरी चराने गए 2 लोगों की दर्दनाक मौत, 1 झुलसा; गांव में मातम गढ़वा: सिरोईकला में नदी पार कर स्कूल पहुंचते हैं छात्र और शिक्षक, DC ने दिए पुल निर्माण की जांच के न... पाकुड़: एक ही रात में कई घरों में चोरी और सेंधमारी का प्रयास, बोलबम के कपड़ों में आए थे चोर; CCTV खं... पलामू में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर बवाल, पाटन थाने में एफआईआर दर्ज रांची में JPSC छात्रों पर लाठीचार्ज पर भड़की दिल्ली की सियासत, संसद भवन परिसर में BJP सांसदों का प्र... JPSC-JSSC लाठीचार्ज के खिलाफ पलामू में 'झारखंड छात्र न्याय सत्याग्रह': सूर्या सोनल सिंह के नेतृत्व म... धनबाद सदर अस्पताल में बच्चों का मुफ्त इलाज और सर्जरी: 18 साल तक के बच्चों के लिए विशेष RBSK कैंप शुर... पलामू डीआईजी किशोर कौशल का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामलों के अनुसंधान में लापरवाही पर 1 DSP और 4 SI को श... लुधियाना के गांव रतनगढ़ के पास भीषण सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल लुधियाना में हैवानियत: वीडियो बनाने का विरोध करने पर घर में घुसे 20-25 गुंडे, गर्भवती महिला से मारपी...
उत्तरप्रदेश

छात्रवृत्ति घोटाले में ED ने दर्ज किया मनी लांड्रिंग का केस

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छात्रवृत्ति घोटाले में शैक्षिणक व मेडिकल संस्थानों पर छापेमारी के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों का परीक्षण करने के उपरांत मामले में आरोपितों के विरुद्ध प्रिवेंशन आफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। ईडी को लखनऊ समेत छह शहरों में की गई छापेमारी के दौरान घोटाले की रकम से बेनामी संपत्तियां खरीदे जाने की जानकारी भी सामने आई थी।ईडी का शिकंजा अब संस्थानों के संचालकों पर कसेगा। जल्द नोटिस देकर उन्हें तलब किए जाने की तैयारी है। लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने भी ईडी से जुटाई गई जानकारियों के आधार पर 18 नामजद समेत अन्य आरोपितों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की है।

ईडी दिल्ली व लखनऊ की टीमों ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग व अल्पसंख्याक छात्र-छात्राओं को प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति के घपले को लेकर 17 फरवरी को छह शहरों में छापेमारी की थी। सामने आया था कि था कि घोटालेबाजों ने छात्रवृत्ति की रकम हड़पने के लिए फिनो पेमेंट बैंक में तीन हजार से अधिक खाते खोले थे। जांच में 75 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी सामने आई थी।

लखनऊ स्थित एसएस इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट, हाजिया कालेज आफ फार्मेसी, हाजिया इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी/सेंट्रल इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी, लखनऊ इंस्टीट्यूटी आफ मैनेजमेंट एंड एजूकेशन, फर्रुखाबाद स्थित डा.ओम प्रकाश गुप्ता इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलाजी, हरदोई स्थित डा.भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन एंड जीविका कालेज आफ फार्मेसी, आरपी इंटर कालेज, ज्ञानवती इंटर कालेज व जगदीश प्रसाद वर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व अन्य ठिकानों पर छापेमारी के दौरान 36.51 लाख रुपये नकद, 957 डालर, बड़ी संख्या में सिम कार्ड व कई दस्तावेज बरामद हुए थे।

 

Related Articles

Back to top button