ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

प. बंगाल विधानसभा उपचुनाव में बढ़त पर बोलीं ममता- यह जनता की जीत है, अहंकार की राजनीति नहीं चलेगी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव में बढ़त पर ममता बोलीं यह जनता की जीत है।  पश्चिम बंगाल के तृणमूल कांग्रेस प्रमुख मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल उपचुनाव में तृणमूल उम्मीदवार तपन देब सिंहा के कलियागंज सीट पर 2,304 वोटों से जीत पर खुशी जाहिर की है। ममता बनर्जी ने कहा है यह लोगों की जीत है। यह विकास की जीत है। अहंकार की राजनीति नहीं चलेगी। लोगों ने भाजपा को नकार दिया है।

बंगाल में 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस का दबदबा

जानकारी हो कि पिछले दिनों पश्चिम बंगाल में 3 विधानसभा सीटों खड़गपुर सदर, करीमपुर तथा कालियागंज में हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित हो रहे हैं। कालियागंज सीट से तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी तपन देव सिंह 2304 वोट से विजई हुए हैं। वही करीमपुर सीट से तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी करीब 26000 वोट तथा खड़गपुर सदर सीट से तृणमूल कांग्रेसी उम्मीदवार लगभग 16000 वोट से आगे हैं। दोनों ही सीटों पर अंतिम राउंड की गणना चल रही है तथा इन सीटों पर तृणमूल कांग्रेस की जीत लगभग तय है। तीनों सीटों पर दूसरे स्थान पर भाजपा के प्रत्याशी हैं।

तृणमूल ने कहा- ममता बनर्जी पर लोगों का विश्वास बरकरार

तीन 3 विधानसभा सीटों पर तृणमूल कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन पर वरिष्ठ तृणमूल कांग्रेस नेता पार्थ चटर्जी ने कहा है कि इन नतीजों से साफ दिखता है कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर लोगों का भरोसा अभी भी बरकरार है तथा भाजपा पर से लोगों का विश्वास उठ गया है।

भाजपा ने कहा-लोगों को एनआरसी मुद्दे को ठीक तरीके से समझा नहीं पाए 

वहीं दूसरी तरफ इन सीटों से पराजित भाजपा उम्मीदवारों का कहना है कि वे लोग लोगों को एनआरसी मुद्दे को ठीक तरह से समझा नहीं पाए जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा है तथा भाजपा के खराब प्रदर्शन की वजह एनआरसी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button