ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
महाराष्ट्र

टोल टैक्स में हुई 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सफर होगा मंहगा

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के जरिए मुंबई से पुणे जाने वाले यात्रियों को अब अपना सफर मंहगा पड़ेगा। दरअसल एक अप्रैल से मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर टोल टैस्क में बढ़ोतरी की जा रही है।

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स को 18 प्रतिशत बढ़ा दिया जाएगा। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

टोल टैक्स में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी

एमएसआरडीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि हालांकि टोल में सालाना छह प्रतिशत की वृद्धि होती है, लेकिन इसे हर तीन साल के बाद लागू किया जाता है।

इसलिए इस साल एक्सप्रेसवे पर 18 प्रतिशत की टोल टैक्स में बढ़ोतरी की गई है। साल 2020 में टोल टैक्स बढ़ाया गया था।

कितनी होगी जेब ढीली

एक अप्रैल से टोल टैक्स में होने वाले इजाफे के चलते कार और जीप जैसे चार पहियां वाहनों के लिए मौजूदा 270 रुपये के बजाय 320 रुपये देने होंगे।

वहीं, मिनी बस और टेम्पो जैसे वाहनों के लिए मौजूदा 420 रुपये के बजाय 495 रुपये होगा। दो-एक्सल ट्रकों के लिए टोल मौजूदा 585 रुपये से बढ़कर 685 रुपये हो जाएगा। बसों के लिए यह 797 रुपये से बढ़कर 940 रुपये हो जाएगा।

2030 तक नहीं होगा बदलाव

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स की बढ़ी हुईं कीमतें 1 अप्रैल से प्रभावी होंगी। बढ़ी हुईं कीमतों के चलते थ्री-एक्सल ट्रकों को 1,380 रुपये के बजाय 1,630 रुपये और मल्टी-एक्सल ट्रकों और मशीनरी-वाहनों को मौजूदा 1,835 रुपये के बजाय 2,165 रुपये का भुगतान करना होगा।

हालांकि अधिकारियों ने कहा कि टोल 2030 तक समान रहेगा क्योंकि 2026 में तीन साल बाद कोई संशोधन नहीं होगा।

2022 में हुआ था चालू

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे लगभग 95 किमी लंबा है और छह लेन वाला एक्सप्रेसवे 2002 में पूरी तरह से चालू हो गया था।

टोल पांच टोल प्लाजा पर एकत्र किया जाता है, जिनमें से खालापुर और तालेगांव मुख्य हैं। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे से रोजाना करीब डेढ़ लाख वाहन गुजरते हैं।

 

Related Articles

Back to top button