ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...
देश

शपथ ग्रहणः शिवाजी पार्क बना अभेद्य किला, पानी तक अंदर ले जाने की इजाजत नहीं

मुंबईः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर बृहस्पतिवार शाम को शपथ लेने जा रहे शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इन सुरक्षा इंतजामों के तहत शिवाजी पार्क की सुरक्षा में कम से कम 2,000 पुलिसर्किमयों की तैनाती की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह ऐतिहासिक स्थल आज शाम एक तरह से अभेद्य किले में तब्दील हो जाएगा जहां किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल, दंगा रोधी पुलिस, राज्य रिजर्व पुलिस बल, स्थानीय सशस्त्र पुलिस और बम निष्क्रिय दस्ते समेत विभिन्न सुरक्षा बल के कर्मियों की तैनाती की जाएगी।

अधिकारी ने बताया कि दादर इलाके में स्थित विशाल मैदान की निगरानी के लिए श्वान दस्ते की भी तैनाती होगी। उन्होंने बताया कि सादी वर्दी में भी पुलिसर्किमयों को तैनात किया जाएगा। साथ ही कहा कि भीड़ पर नजर रखने के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा, लोगों को किसी तरह का बैग या पानी की बोतल ले जाने की इजाजत नहीं मिलेगी। पार्क के भीतर जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच की जाएगी।

शिवसेना से जुड़े लोग शिवाजी पार्क से भावनात्मक तौर पर जुड़े हुए हैं क्योंकि यह वह स्थान है जहां पार्टी के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे अपनी दशहरा रैलियों को संबोधित करते थे। इस परंपरा को अब उनके बेटे उद्धव ठाकरे निभा रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) विनोय चौबे समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने समारोह के लिए किए गए सुरक्षा इंतजामों की बुधवार को समीक्षा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button