ब्रेकिंग
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात, नाले से ढाई साल की मासूम बच्ची का शव बरामद ऋषिकेश के आश्रम के बाहर अमेरिकी नागरिक ने मचाया हंगामा, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर अस्पताल पहुंचाया यमुना एक्सप्रेसवे पर कटे ई-चालान में बड़ी तकनीकी चूक, अटलांटिक महासागर बता दी गई गाड़ी की लोकेशन उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जि... उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, पालतू कुत्ते को बनाया शिकार और बाथरूम मे... श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, पंजाब से एक महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा और इसके कड़े नियम कनाडाई महिला के साथ नीमराना में हुआ धोखा, उम्र का सच सामने आते ही शादी से मुकरा प्रेमी दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव
विदेश

पुतिन के विशिष्ट सुरक्षा दस्ते के अधिकारी ने युद्ध के विरोध में छोड़ा देश

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की खुफिया व्यक्तिगत सुरक्षा सेवा के अधिकारी रहे ग्लेब काराकुलोव ने युद्ध के दौरान ही उनका साथ छोड़ दिया। काराकुलोव ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे राष्ट्रपति युद्ध अपराधी बन गए हैं। अब रूस-युक्रेन युद्ध को समाप्त करने का समय आ गया है। काराकुलोव कोई साधारण व्यक्ति नहीं हैं।

रूसी राष्ट्रपति तेजी से पड़ रहे अलग-थलग

वह पुतिन के उस सुरक्षा घेरे का हिस्सा थे, जहां तक देश के कुछ चुनिंदा लोगों की ही पहुंच होती है। उनके पास पुतिन के जीवन संबंधी विवरण के साथ ही कई गोपनीय जानकारियां भी होंगी। उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति तेजी से अलग-थलग पड़ रहे हैं।पुतिन सेल फोन या इंटरनेट का उपयोग नहीं करते हैं और जहां कहीं भी जाते हैं रूसी सरकारी टेलीविजन की पहुंच पर जोर देते हैं। उन्होने कहा कि पुतिन अब हवाई जहाज से सफर करने से बचते हैं और एक विशेष बख्तरबंद ट्रेन में यात्रा करते हैं।

 

Related Articles

Back to top button