ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
मध्यप्रदेश

सिंधिया खेमे का विरोध करने वाले केपी यादव को तलब करेंगे वीडी शर्मा, पत्रकारों के सवाल पर कही ये बात

सतना: सोशल मीडिया पर बीजेपी सांसद केपी यादव का पत्र वायरल हो रहा है। जिसमें वह सिंधिया समर्थकों पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं। गुना-शिवपुरी सांसद केपी यादव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर उन्हें मामले से अवगत कराया है और अब यही पत्र सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रहा है। इस मामले में वीडी शर्मा ने सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले पत्र के जवाब में कहा है कि मामला मेरे संज्ञान में आया है। मैं पहले केपी यादव से विस्तार से चर्चा करूंगा और तभी कुछ कह पाऊंगा।

बीजेपी में गुटबाजी के संकेत! 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा थोड़ा असहज दिखाई दे रहे थे। मध्यप्रदेश में जहां एक ओर भाजपा, कांग्रेस पर आरोप लगा रही है कि कांग्रेस में गुटबाजी है तो वही दूसरी ओर केपी यादव द्वारा लिखा गया पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कहीं ना कहीं बीजेपी में भी गुटबाजी को हवा मिल रही है।

उप चुनाव के बाद पहली बार रैगांव पहुंचे वीडी शर्मा 

रैगांव उप चुनाव में बीजेपी की बड़ी हार के बाद पहली बार सतना प्रवास पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मैहर पहुंचे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने सबसे पहले मैहर पहुंचकर मां शारदा के दरबार में मत्था टेका और मां से आशीर्वाद लिया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मां से आशीर्वाद लेने आया हूं। साथ ही देश और प्रदेश में खुशहाली रहे इसका वचन प्रार्थना में मांगा है। साथ ही पार्टी के कर्तव्यों का निर्वहन अच्छी तरह से कर सकूं, इसका आशीर्वाद लेने मां के दरबार में आया हूं। इस दौरान उन्होंने बूथ विस्तारक कार्यक्रम में भी शामिल होने की बात कही और भाजपा की नीति रीति से जनता जनार्दन को अवगत कराने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया।

Related Articles

Back to top button