ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
छत्तीसगढ़

ओम शर्मा ने फिर से थामा कांग्रेस का हाथ, 2009 में बीजेपी को कर लिया था ज्वाइन

जशपुर: बीजेपी सोशल मीडिया के जिला संयोजक ओम शर्मा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इससे पहले भी वे कांग्रेस में ही थे। लेकिन बाद में उन्होंने बीजेपी को ज्वाइन कर लिया था। आज उन्होंने कुनकरी विधायक यूडी मिंज की उपस्थिति में फिर से कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

जशपुर में आज कांग्रेस का आईटी सेल के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में कुनकुरी विधायक और संसदीय सचिव यूडी मिंज ने मंच से भाजपा नेता ओम शर्मा को मंच पर बुलाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव समेत अन्य नेताओं ने बड़े सम्मान के साथ उन्हें मंच पर फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इससे उनकी कांग्रेस में घर वापसी हो गई।

ओम शर्मा 2009 से पहले कांग्रेस पार्टी में थे। लेकिन 2009 में भाजपा के स्व: दिलीप सिंह जुदेव के समक्ष भाजपा में चले गये थे। उसके बाद से लगातार वह भाजपा के जिम्मेदार पदों का निर्वहन करते रहे। बीते कुछ वर्षों से वह भाजपा सोशल मीडिया के जिला संयोजक को पद संभाल रहे थे।

Related Articles

Back to top button