ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ...
मध्यप्रदेश

किसानों की अनदेखी पर कमलनाथ का शिवराज पर बड़ा हमला, अन्नदाता को मिला है सिर्फ झूठा आश्वासन

भोपाल: मध्यप्रदेश में किसान वर्ग बड़ा वोट बैंक है और दोनों ही पार्टियां इसे अभी से साधने में लगी है। क्योंकि अगले साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही अपने आपको किसान हितैषी पार्टियां साबित करने में जुटी हुई है। इस बीच पूर्व सीएम कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया है।

किसानों को मिले झूठे आश्वासन: कमलनाथ 

ओलावृष्टि और अति वर्षा से खराब हुई फसलों को दो सप्ताह से भी अधिक समय बीत चुका है। लेकिन अभी तक ना तो किसानों को कोई राहत दी गई है और ना ही मुआवजा मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि किसानों को अभी तक सिर्फ झूठे आश्वासन और भाषण ही मिले हैं।

किसानों को फौरी दी जाए मदद

जिसकी वजह से राहत और मुआवजे के अभाव में मध्य प्रदेश का किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहा हैं। कमलनाथ ने विदिशा के ग्राम गुसाईं के किसान रामचरण यादव का उदाहरण पेश करते हुए कहा कि फसल खराब होने और बढ़ते कर्ज के कारण आत्महत्या कर ली थी। इस तरह की घटनाएं प्रदेश में रोज सामने आ रही है। कमलनाथ ने सरकार से मांग की है कि किसानों को तत्काल राहत और मुआवजा देना चाहिए। ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

Related Articles

Back to top button