ब्रेकिंग
Chirmiri Road Accident: बड़ा बाजार में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, कई लोग घायल; अस्पता... Chhindwara News: आजीविका मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की किस्मत, समता समन्वयक दीपिका और देवी बनीं आत... Jabalpur News: नगर निगम स्कूल के गरीब बच्चों ने भरी उड़ान, 85% से ज्यादा अंक लाने पर मिला फ्री हवाई ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पचमढ़ी म... Sheopur News: जयपुर की रंजिश ने लिया खूनी रूप, मौत के बाद श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर शव रखकर प्रद... Bhopal Road Accident: एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिरा तेज... Jabalpur High Court Order: श्रम आयुक्त के पास नहीं है ज्यूडिशियल पावर, हाईकोर्ट का अहम फैसला Shahdol Crime News: लग्जरी कार से नशीले कफ सिरप की तस्करी, पुलिस ने पीछा कर 2 आरोपियों को दबोचा Asaram Bapu Health Update: पैरोल पर उज्जैन आए आसाराम की बिगड़ी तबीयत, सीने में तेज दर्द के बाद आश्रम... MP Fisheries Scheme: एमपी में मछली पालन बनेगा बड़ा उद्योग, 4 बड़े बांधों में शुरू होगा 'केज कल्चर', ...
व्यापार

अब ट्रेन में फ्री मिलेगा खाना-पानी, IRCTC ने बनाया नया प्लान

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो यह खबर आपके ल‍िए क‍िसी खुशखबरी से कम नहीं है. आपको भी ट्रेन के सफर के दौरान फ्री खाना मिल सकता है. जी हां… नए न‍ियम के तहत ट्रेन से सफर करने के दौरान आपको खाने के लिए पैसा नहीं देने होंगे. रेलवे की तरफ से यात्रियों को तमाम तरह की सुविधाएं दी जाती हैं. लेकिन इस बार हम आपको ऐसी सुविधा के बारे में बता रहे हैं, ज‍िसका आप अक्‍सर फायदा नहीं उठा पाते हैं. आइए जानते हैं-

पानी तक का पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं

अगर आप ट्रेन से सफर कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी (IRCTC) की तरफ से फ्री खाने के साथ कोल्ड ड्रिंक और पानी तक के ल‍िए पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है. लेकिन यह तब ही होगा जब आप ज‍िस ट्रेन में सवार हैं और वह देरी से चल रही हो. ट्रेन के लेट होने पर आपको आईआरसीटीसी (IRCTC) की तरफ से फ्री खाना द‍िया जाएगा. आप रेलवे की इस तरह की सुविधाओं का लुत्फ आसानी से ले सकते हैं. इंडियन रेलवे के नियम के अनुसार ट्रेन के लेट होने पर आईआरसीटीसी की कैटरिंग पॉलिसी के तहत यात्रियों को नाश्ता और हल्‍का भोजन दिया जाता है.

जान लें, कब मिलेगी यह सुविधा?

IRCTC के नियम के अनुसार यात्रियों को मुफ्त मील की सुविधा दी जाती है. यह सुविधा आपको उस समय दी जाती है जब जब आपकी ट्रेन 2 घंटे या इससे ज्यादा लेट होगी. इस सुविधा का फायदा एक्सप्रेस ट्रेन के यात्री ही उठा सकते हैं. यह खबर शताब्दी, राजधानी और दुरंतो जैसी एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने वालों के ल‍िए बहुत काम की साबित हो सकती है.

नाश्ते में क्या मिलता है?

आपको बता दें ट्रेन के नाश्ते में चाय-कॉफी और बिस्किट मिलते हैं. शाम के नाश्ते में चाय या कॉफी और चार ब्रेड स्लाइस (ब्राउन/व्हाइट), एक बटर चिपलेट दिया जाता है. इसके अलावा दोपहर में यात्रियों को रोटी, दाल और सब्जी आदि मुफ्त म‍िलती है. यद‍ि आपकी ट्रेन 2 घंटे या इससे ज्‍यादा देरी से चल रही है तो आप नियमानुसार खाना मंगवा सकते हैं.

 

Related Articles

Back to top button