ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
छत्तीसगढ़

हनुमान की भक्ति में लीन हुए भक्त,जन्मोत्सव की बिखरी खुशियां

हनुमान जन्मोत्सव की खुशियां चारों ओर बिखरी हुई हैं। न्यायधानी में भक्तिमय माहौल है। शहर भगवामय हो चुका है। अभिषेक पूजन के साथ अखंड नवधा रामायण पाठ, सुंदरकांड, महाआरती व हवन जारी है। भक्त पूजा-पाठ कर चोला व श्रृंगार चढ़ा रहे हैं। रेलवे बुधवारी बाजार पंचमुखी हनुमान मंदिर से शाम पांच बजे विशाल शोभायात्रा निकलेगी।गुरुवार की सुबह होते ही सभी हनुमान मंदिरों और घरों में जय-जय श्री राम,जय हनुमान की गूंज सुनाई देने लगी है। जय हनुमान ज्ञान गुण सागर…चालीसा पाठ के साथ ब्रह्ममुहूर्त में हनुमान जन्मोत्सव पर पूजा अर्चना प्रारंभ हो चुकी है।

सबसे पहले जूना बिलासपुर स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में घंटी, शंख और वेदमंत्र गूंजयमान हुए। जन्मोत्सव पर पुराना बस स्टैंड हनुमान मंदिर, विनोबा नगर, सीएमडी चौक, तिलकनगर, मंगला, बुधवारी बाजार पंचमुखी हनुमान मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर समिति बिरकोना द्वारा हनुमान चालीसा, सामूहिक पाठ, सुंदरकांड शुरू हो चुका है।राम-नाम की धुन बज रही है। गीत-संगीत के बीच चारों ओर खुशहाली है। इस बार बड़ी संख्या में भक्तों का रेला नजर आ रहा है। हनुमान मंदिरों में जन्मोत्सव पर अखंड रामायण पाठ, सुंदर कांड, महाआरती, हवन, भंडारा एवं भोग प्रसाद का वितरण प्रारंभ हो चुका है।

भक्तों की मनोकामनाएं होंगी पूर्ण

मंदिरों में आज दिनभर पूजन होगा। गुरुवार प्रात: काल अभिषेक पूजन के साथ अखंड नवधा रामायण पाठ, सुंदरकांड, महाआरती शुरू हो चुकी है। भक्त पूजा-पाठ कर चोला व श्रृंगार चढ़ाने की परंपरा पूरी कर रहे हैं। मंदिर में पुजारी हनुमान जी की भक्ति में लीन है।जूना बिलासपुर स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के पुजारी मनीष पाठक ने कहा कि थोड़ी देर पहले घंटी और शंखनाद के साथ पूजन शुरू हुआ है। इस साल विशेष योग बन रहा है। मान्यता है कि इस दिन हनुमान के दर्शन मात्र से भक्तों के सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।। यही कारण है कि भक्तों का तांता लगा हुआ है।

 

Related Articles

Back to top button