ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
खेल

IPL 2021 Points Table में राजस्थान रायल्स ने मारी छलांग, पंजाब किंग्स की हालत खराब

नई दिल्ली। IPL 2021 Points Table: पंजाब किंग्स और राजस्थान रायल्स के बीच मंगलवार 21 सितंबर को हुए इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल 2021 के 32वें मुकाबले के बाद पंजाब की टीम को बड़ा झटका लगा, क्योंकि टीम की हालत अंकतालिका में बहुत खराब हो गई है। पंजाब किंग्स को अब अगर आइपीएल 2021 के प्लेआफ के लिए आधिकारिक रूप से क्वालीफाइ करना है तो फिर अपने बाकी बचे पांचों मैच जीतने होंगे। ऐसी ही हालत इस समय सनराइजर्स हैदराबाद की है, जिसे अपने बाकी बचे सभी सात मैच जीतने हैं। हालांकि, राजस्थान रायल्स की स्थिति फिलहाल के लिए अच्छी हो गई है।

आइपीएल के 14वें सीजन की अंकतालिका में इस समय पहले स्थान पर एमएस धौनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स है, जिसने अपने 8 में से 6 मैच जीते हैं और टीम के खाते में 12 अंक हैं। सीएसके का नेट रन रेट भी काफी बेहतर है। इतने ही अंक 8 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स के खाते में भी हैं, जो इस समय दूसरे नंबर पर है। तीसरे नंबर पर रायल चैलेंजर्स बैंगलोर है, जो 8 मैचों में से 5 मैच जीत चुकी है और आरसीबी के खाते में इस समय 10 अंक हैं। वहीं, चौथे नंबर पर आइपीएल 2021 की अंकतालिका में इस समय मुंबई इंडियंस है, जिसने अपने 8 में से 4 मुकाबलों में जीत हासिल की है और रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम के खाते में 8 अंक हैं

टाप 4 की टीमों के बाद की बात करें तो पांचवें नंबर पर इस समय राजस्थान रायल्स है, जिसने 8 में से 4 मुकाबले जीते हैं और संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम के खाते में 8 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट के कारण मुंबई इंडियंस उनसे आगे है। छठे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स है, जो 8 में से 3 मैच जीत पाई है। केकेआर के खाते में 6 अंक हैं। वहीं, सातवें नंबर पर इस समय पंजाब किंग्स है, जो अपने 9 मुकाबले खेल चुकी है और सिर्फ तीन ही मैच टीम ने जीते हैं। पंजाब के खाते में 6 अंक हैं, जबकि सबसे आखिर में सनराइजर्स हैदराबाद है, जो सात में से सिर्फ 1 ही मुकाबला जीत पाई है और टीम के खाते में महज 2 अकं हैं।

Related Articles

Back to top button