ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

नवागत कलेक्‍टर आशीष सिंह ने संभाला पदभार, बोले- जनसमस्‍याओं के निवारण पर रहेगा फोकस

भोपाल ।   जिले के नवनियुक्त कलेक्टर आशीष सिंह ने आज पदभार ग्रहण कर लिया। वह दोपहर 12 बजे कलेक्‍टर कार्यालय पहुंचे और पदभार संभाला। पूर्व कलेक्टर अविनाश लवानिया ने उन्हें चार्ज दिया। भोपाल के नवीन कलेक्टर ने प्रभार लेने के बाद कहा कि मेरी प्राथमिकता जनता की समस्याओं का त्‍वरित समाधान करना है। जितनी भी शिकायतें आएंगी, उनका शीघ्र ही निराकरण किया जाएगा। उज्‍जैन कलेक्‍टर रह चुके आशीष सिंह ने कहा कि भोपाल शहर में भी महाकाल लोक की तर्ज पर विकास कार्य किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश की राजधानी होने के चलते यहां चुनौतियां भी रहेंगी। वहीं भोपाल जिला अधिकतर शहरी होने की वजह से कार्य का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन कर्मचारियों और अधिकारियों के सहयोग से कार्य चलेगा। शहर से सटे क्षेत्रों में हो रही अवैध प्लाटिंग पर शिकंजा कसा जाएगा और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह भोपाल के पहले कलेक्‍टर हैं, जो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में शामिल हो चुके हैं। उस गेम शो मे उन्‍होंने 12.50 लाख रुपए भी जीते हैं।

Related Articles

Back to top button