ब्रेकिंग
Dhurandhar 2 Teaser: 'चूना लगा दिया...' धुरंधर 2 का टीज़र देख भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर क्यों उठ रह... Balochistan News: बलूचिस्तान में क्यों बेबस हुई पाकिस्तानी सेना? रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुद खोल... India-US Trade Deal: रूस से तेल की खरीद बंद करेगा भारत? ट्रंप के 'मेगा डील' ऐलान के बाद बदल जाएगी दु... Meta Data Privacy 2026: क्या फेसबुक-इंस्टाग्राम आपकी जासूसी कर रहे हैं? ऑफ-मेटा एक्टिविटी सेटिंग से ... Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा...
मध्यप्रदेश

लक्ष्य के अनुरूप कार्य कर हर पात्र महिला को लाभ दिलायें

भोपाल : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं को सशक्त और आत्म-निर्भर बनाने के लिए है। जिले की सभी पात्र महिलाओं के आवेदन भरें जाए, लक्ष्य के विरूद्ध तब तक काम करें, जब तक हर पात्र महिला को लाभ नहीं मिल जाए। खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार एवं आगर-मालवा जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने बुधवार को शाजापुर में विभागीय समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए।
प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने जिले में लाड़ली बहना योजना के आवेदन भरने की जानकारी ली और योजना के आवेदन पंजीयन करने में जिला प्रदेश में 5 वें स्थान पर होने पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कलेक्टर सहित पूरी टीम की सराहना की। श्रीमती सिंधिया ने निर्देश दिए कि सेक्टर समन्वय अधिकारी के माध्यम से लाड़ली बहना योजना के आवेदन की मॉनिटरिंग का काम और अच्छे से हो पाये, इसके लिए नोडल अधिकारियों एवं समन्वय अधिकारीयों की सूची जन-प्रतिनिधियों को भी उपलब्ध करवाये। उन्होंने वाटसअप हेल्पलाईन नम्बर 97706-14194 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और जन-प्रतिनिधियों को भी हेल्पलाइन नंबर शेयर करने के निर्देश दिए, जिसकी मदद से योजना की जानकारी आसानी से घर बैठे हासिल हो सके तथा लाड़ली बहना के आवेदन भरने का कार्य निर्धारित समयावधि से पहले पूर्ण हो सकें। मंत्री श्रीमती सिंधिया ने जल जीवन मिशन की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को जल जीवन मिशन के सभी कार्य तीव्र गति से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।

फसल नुकसानी के सर्वे से कोई प्रभावित किसान छूटे नहीं

प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने राजस्व, कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विगत दिनों असमय हुई बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण जिन किसानों की फसल नुकसानी हुई है, उनकी फसल नुकसानी का सर्वे करें। सर्वे से कोई प्रभावित किसान छूटे नहीं।

सीएम राईज स्कूलों का निर्माण समय पर हों

प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने जिले में सीएम राईज स्कूलों के भवन निर्माण कार्यों की जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि स्कूलों के निर्माण समय पर पूरी गुणवत्ता के साथ करें।

मंत्री श्रीमती सिंधिया ने स्वयं भरे लाड़ली लक्ष्मी बहनों के फार्म

खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार एवं आगर-मालवा जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया बुधवार को आगर-मालवा जिले के प्रवास के दौरान कानड़ में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के शिविर में शामिल हुईं। उन्होंने स्वयं लाड़ली बहनों के फार्म भरें तथा आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर पावती प्रदान की। उन्होंने लाड़ली बहनों को हर घर आँगन सुरजना अभियान में सुरजने के पौधें भी भेंट किए।

महिलाओं के जीवन में आएगा बदलाव

प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने शिविर में उपस्थित महिलाओं को योजना की जानकारी देते हुए कहा कि योजना में प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि लाडली बहनों को मिलेगी। इससे उनके जीवन में बदलाव आएगा। योजना, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्म-निर्भर बनाने का एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा महिलाओं के हित में लिए गए इस निर्णय से महिलाएँ आर्थिक रूप से मजबूत होगी और अच्छा जीवन यापन कर सकेंगी।

Related Articles

Back to top button