ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
राजस्थान

दलित महिला के साथ दुष्कर्म कर केमिकल पदार्थ डाल जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के बाड़मेर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअस, यहां एक दलित महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करुसे जिंदा जलाने का प्रयास किया गया है। इस बात की जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी।

40 फीसदी जली महिला

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, बाडमेर जिले में एक दलित महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया और उसे आग के हवाले कर दिया गया। साथ ही, पुलिस ने बताया कि पीड़िता 40 फीसदी जल चुकी है और उसको इलाज के लिए जोधपुर के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जलाने के लिए शरीर पर डाला केमिकल पदार्थ

पचपदरा थाने के एसएचओ राजेंद्र सिंह ने कहा कि कथित घटना गुरुवार को हुई है। आरोपी की पहचान शकूर के रूप में की गई है, जिसने स जघन्यय अपराध को अंजाम दिया है। दरअसल, आरोपी ने पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे आग लगाने से पहले उस पर कुछ केमिकल पदार्थ डाला।

कई धाराओं के तहत मामला दर्ज

पुलिस अधिकारी सिंह ने कहा कि पीड़िता के घर के पास रहने वाले आरोपी शकूर को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल, उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

 

Related Articles

Back to top button