ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड
मध्यप्रदेश

सीएम शिवराज सिंह चौहान आज रतलाम में, प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने पकड़ा

रतलाम। शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शहर में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान 898.18 करोड़ रुपये लागत के 80 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन व 476.36 करोड़ रुपये लागत के 53 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री शहर में करीब चार घंटे रहेंगे। वे भोपाल से हेलीकाप्टर से रवाना होकर दोपहर 12:30 बजे बंजली हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे और कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद 4:15 बजे वापस रवाना होंगे। सम्मेलन स्थल तक जाने के दौरान मार्ग में उनका भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजन द्वारा स्वागत किया जाएगा।

रतलाम में मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को किया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रतलाम आगमन पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पटेल, जनपद सदस्य बलबहादुर सिंह, कांग्रेस नेता राजेश पुरोहित, थावर भूरिया, राजेह भरावा, सत्तु व्यास पलसोड़ा, देवीलाल अमलियार, मानवेन्द्रसिंह लुनेरा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष वंदना पुरोहित, रानी देवदा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता महू रोड पर फव्वारा चौक पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए सभा स्थल की तरफ ज्ञापन देने बढ़ने लगे। तभी पुलिस ने उन्हें रोका। कई नेता सिर पर काले कपड़े बांदे हुए थे। कांग्रेसी नेता काले झंडे व कांग्रेस के झंडे लहराते हुए सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने हिरासत में ले लिया व बस में बैठा कर अज्ञात स्थान पर ले गई।

Related Articles

Back to top button