ब्रेकिंग
Ludhiana Drug Seizure: लुधियाना सिविल अस्पताल में बड़ा खुलासा, सड़क हादसे में घायल तस्कर के पास से 3... Ludhiana Loot News: लुधियाना में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, बहादुरके रोड पर अकाउंटेंट से 2 लाख की नक... Jalandhar Railway Station Security: पंजाब बंद के आह्वान को देखते हुए जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर हाई... Punjab Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और ठंडी हवाओं से तापमान में आई... Amit Shah on Mansa Murder Case: मानसा में परविंदर झोटा हत्याकांड पर गृह मंत्रालय मांगेगा पंजाब सरकार... Parvinder Jhotah Murder Case: मानसा हत्याकांड का एक और खौफनाक वीडियो आया सामने, केमिस्ट हाथ में पिस्... Amit Shah vs Bhagwant Mann: पंजाब में नशे और कानून व्यवस्था पर अमित शाह और सीएम भगवंत मान के बीच छिड... Krishan Bedi Challenge to Congress: मंत्री कृष्ण बेदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा- हिम्मत है तो ईव... Gurugram Crime News: गुड़गांव पुलिस लाइन के सामने स्काई वॉक पर युवक की हत्या, चोरी के विरोध में आरोप... Smriti Irani Haryana Visit: हरियाणा भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी का दो दिवसीय दौरा, पंचकूला में बैठकों...
छत्तीसगढ़

जहां ट्रेन रूट नहीं फिर भी ट्रेन रूट से बालोद जाएंगे स्कूली शिक्षा मंत्री

बालोद ।  स्कूली शिक्षा मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम आठ अप्रैल को जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इसके लिए शासन से प्रोटोकाल जारी किया गया है। लेकिन इस प्रोटोकाल में खास बात यह है कि स्कूली शिक्षा मंत्री रायपुर से कार से निकलेंगे। लेकिन आदेश के अनुसार चिटौद गांव वह ट्रेन से पहुंचेंगे। अब सवाल यह उठता है कि धमतरी के रास्ते चिटौद गांव तक ट्रेन ही नहीं चलती तो स्कूली शिक्षा मंत्री ट्रेन से कैसे आएंगे..? यह बड़ी चूक स्कूली शिक्षा मंत्री के जारी प्रोटोकाल में हुई है। जिसे प्रशासन की ओर से शेयर भी किया गया है।

सम्मान समारोह में होंगे शामिल

इस दिन वह दोपहर 2.45 रायपुर से धमतरी होते हुए जिले के आखिरी छोर में स्तिथ चिटौद गांव पहुंचेंगे। जहां शासकीय प्राथमिक शाला में आयोजित शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगे। जिसके बाद पुरातात्विक विभाग भारत सरकार द्वारा विद्यालय को सम्मानित करेंगे। फिर गांव के फौजियों व अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों सहित 25 परिवारों को सम्मानित करेंगे और फिर विद्यालय के शिक्षक द्वारा निजी राशि से निर्मित पुस्तकालय का लोकार्पण करेंगे। यह कार्यक्रम मंत्री के लिए तय है।

Related Articles

Back to top button