ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
देश

भाजपा सरकार में अमीर और अमीर तथा गरीब और गरीब होता जा रहा है: सिब्बल

नई दिल्ली । राज्यसभा के सदस्य कपिल सिब्बल ने सामाजिक न्याय के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को उन पर निशाना साधा और दावा किया कि इस सरकार के शासन अमीर और अमीर तथा गरीब और गरीब होता जा रहा है। भाजपा के 44वें स्थापना दिवस पर पार्टी सदस्यों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा को विकास, विश्वास और नए विचार का पर्याय बताते हुए कहा था कि सामाजिक न्याय उनकी पार्टी की विचारधारा का आधार है। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा था कि ऐसे दलों की संस्कृति परिवारवाद, वंशवाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद की रही है। उन्होंने कहा था ‎कि जबकि भाजपा की राजनीतिक संस्कृति प्रत्येक देशवासी को साथ लेकर चलने की है। कांग्रेस जैसी पार्टियों की संस्कृति छोटा-छोटा सोचना, छोटे सपने देखना और उससे भी कम हासिल करके खुशियां मनाना है। खुशी मतलब एक दूसरे की पीठ थपथपाना है। भाजपा की राजनीतिक संस्कृति है बड़े सपने देखना और उससे भी ज्यादा हासिल करने के लिए जी-जान से खप जाना।
सिब्बल ने ट्वीट किया ‎कि प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सामाजिक न्याय के लिए जीती है और अक्षरश: इसका पालन करती है। जबकि तथ्य है- 1) 2012-2021 तक अर्जित धन का 40 प्रतिशत केवल एक प्रतिशत आबादी के पास गया। 2) 2022 में अडाणी की संपत्ति में 46 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 3) 64 प्रतिशत जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) निचले तबके से 50 प्रतिशत आया, जबकि केवल चार प्रतिशत शीर्ष 10 प्रतिशत ने अदा किया। सिब्बल ने कहा ‎कि अमीर और अमीर तथा गरीब और गरीब होता जा रहा है। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की पहली और दूसरी सरकार के दौरान केंद्रीय मंत्री रहे सिब्बल ने पिछले साल मई में कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे और उसी के समर्थन से एक स्वतंत्र सदस्य के रूप में राज्यसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने हाल में अन्याय से लड़ने के मकसद से इंसाफ नामक एक मंच शुरू किया है।

Related Articles

Back to top button